Realme 5s स्मार्टफोन को अभी पिछले सप्ताह ही Realme X2 Pro स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 9,999 है, और इसे भारत में तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है। आपको बता देते हैं कि क्वाड-कैमरा सेटअप वाला यह स्मार्टफोन आज पहली दफा सेल के लिए आने वाला है। इस मोबाइल फोन की यह सेल Realme के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Flipkart पर होने वाली है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की कीमत कम है लेकिन इसे एक क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एक 5000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में आपको डायमंड पैटर्न के साथ ग्लॉसी फिनिश भी मिल रही है। इस स्मार्टफोन को एंड्राइड पाई के साथ कलरOS 6 पर लॉन्च किया गया है।
Realme 5s स्मार्टफोन को भारत में Rs 9,999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया है। आपको बता देते है कि इस कीमत में आप इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप इसका 4GB रैम और 128GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Rs 10,999 खर्च करने होंगे। इस मोबाइल फोन को क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड रंगों में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन की पहली सेल आज दोपहर 12:00PM पर Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल किया जाने वाला है।
फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह इस कीमत में सबसे सस्ता फोन है जो इस कैमरा के साथ आया है। फोन में फोटो आदि में सुधार करने को लेकर इसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जो GM1 सेंसर है, इसके अलावा यह 6P लेंस और f/1.8 अपर्चर से भी लैस है। 4X की क्लैरिटी भी आपको इस मोबाइल फोन के कैमरा में मिलती है। फोन में आपको पोर्टेट लें भी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक वाइड-एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक मैक्रो लेंस भी मिल रहा है। फोन में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
फोन में आपको स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन में आपको एक 6.5-इंच की मिनी ड्राप डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आप 29 नवम्बर दोपहर 12 बजे से फ्लिप्कार्ट Realme online store और आपके नजदीकी ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 9,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 128GB मॉडल में Rs 10,999 में खरीद सकते हैं।