Realme 5 स्मार्टफोन आज एक बार फिर सेल में आ रहा है और यह सेल दोपहर 12 बजे ऑनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। इस बजट स्मार्टफोन को हाल ही में Realme 5 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया था। डिवाइस फ्लिप्कार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा। Realme 5 को जल्द ही या कहें सितम्बर के मध्य से ऑफलाइन सेल में भी पेश कर दिया जाएगा। बात करें फोन के प्रो वैरिएंट की तो इसकी पहली सेल 4 सितम्बर को शुरू होगी।
Realme 5 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 9,999 की कीमत में आता है और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 10,999 तथा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 11,999 रखी गई है। फोन को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर में खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो Reliance Jio डिवाइस को खरीदने पर Rs 7,000 तक का मुनाफा पाया जा सकता है, इसके अलावा, MobikWik पर 10 प्रतिशत तक SuperCash पा सकते हैं। इसके अलावा Paytm UPI के ज़रिए उपभोक्ता Rs 2,000 तक कैशबैक पा सकते हैं।
Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।