Realme 3i 15 जुलाई को Realme X के साथ हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Realme X के साथ आएगा Realme 3i

फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा सेल

Realme 3i को जल्द भारत में Realme X के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Realme India के CEO माधव सेठ ने एक ट्विटर पोस्ट के ज़रिए सोमवार को डिवाइस के लॉन्च की ओर इशारा किया था। हालांकि, अब मंगलवार को फ्लिपकार्ट ने पुष्टि कर दी है कि यह आगामी फोन Realme 3i होगा। Realme 3i इस साल लॉन्च हुए Realme 3 का निचला वैरिएंट होगा। दावा किया जा रहा है कि डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

Realme India CEO माधव सेठ ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जिसमें See you coming Monday, with our next #DareToLeap product. By the way, any guesses on how many products we are launching? [sic]" से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कम्पनी एक नए प्रोडक्ट को लाने वाली है।

https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1148178257986166785?ref_src=twsrc%5Etfw

Sheth ने डिवाइस के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार की है जो नए मॉडल के नाम का पता देती है कि यह आगामी डिवाइस Realme 3i होगा। ई-कॉमर्स कम्पनी इस फोन को “स्मार्टफोन का चैंपियन” कह रही है और वेबसाइट पर कुछ खास फीचर्स की ओर भी संकेत दिए गए हैं जिसमें स्टाइलिश डिज़ाइन, बड़ी बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले शामिल है। फ्लिपकार्ट पर Realme X का टीज़र पेज भी चल रहा है।

टिप्स्टर ईशान अगरवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Realme 3i को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा और इसकी कीमत रियलमी 3 से सस्ती होगी। Realme 3 को इस साल मार्च में Rs 8,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था और यह कीमत डिवाइस के बेस वैरिएंट की है जो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :