Realme की ओर से पहले से ही इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि वह अपने Realme 3 Pro मोबाइल फोन यानी कंपनी ने अगले फ्लैगशिप फोन को 22 अप्रैल को पेश करने वाला है। हालाँकि कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही आज यह घोषणा की है कि इस मोबाइल फोन की Blind Order Sale जो Realme Fans के लिए होने जा रही है, में हिस्सा लेकर इस मोबाइल फ़ोन को खरीद सकते हैं।
आपको बता देते हैं कि Realme Fans इस मोबाइल फोन को यानी Realme 3 Pro मोबाइल फोन को मात्र अपने आप को रजिस्टर करने पर ही Realme.com पर जाकर 19 अप्रैल को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 00:00 ऑवर्स से लेकर 23:59 ऑवर्स चलने वाली है, इसके बाद आपको एक R-Pass, एक यूनीक कोड मिलने वाला है, जो इस बात का प्रमाण होने वाला है कि आपको किसी भी हालत में 29 अप्रैल को होने वाली सेल में Realme 3 Pro मोबाइल फोन मिलने ही वाला है।
इस R-Pass को आपको Realme Fans Realme 3 Pro मोबाइल फोन के किसी भी वैरिएंट को खरीदने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आप कोई भी मॉडल और कोई भी कलर आसानी से जाकर खरीद सकते हैं, बशर्ते आपके पास यह R-Pass होना जरुरी है। इस चीज़ को ध्यान में रखते हुए Realme लगभग 500 R-Pass इस सेल के लिए रखने वाला है, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत इस मोबाइल फोन को खरीदते समय न हो।
https://twitter.com/realmemobiles/status/1116258693333446657?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि कंपनी ने यह भी कहा है कि कम यूनिट्स होने के चलते इस मोबाइल फोन के लिए पहले आओ और पहले पाओ की नीति को भी ध्यान में रखा जाने वाला है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो किसी को भी यह डिवाइस मिल नहीं पायेगा लेकिन जो लोग भी इस मोबाइल फोन को लेने की जल्दी करेंगे उन्हें यह डिवाइस बड़ी आसानी से मिल जाने वाला है।
https://twitter.com/realmemobiles/status/1118371004630351873?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता देते हैं कि Realme 3 मोबाइल फोन को Flipkart के माध्यम से सेल किया जाने वाला है, इसके अलावा कंपनी ने अभी हाल ही में इस बात की घोषणा भी की है कि इस मोबाइल फ़ोन को फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसके कारण इस मोबाइल फोन को मात्र 10 मिनट में ही 5 घंटे तक के टॉक टाइम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।