रियलमी के Realme 3 स्मार्टफोन को भारत में नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। रियलमी 3 को मिला यह नया अपडेट कंपनी ने ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया है। इस अपडेट के साथ डिवाइस में कई फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी के मुताबिक जल्द ही कुछ दिन में ही Realme 3 यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। यह अपडेट बिल्ड नंबर RMX1825EX_11_A.16 के साथ आया है जो डिवाइस में नए फीचर्स और एन्हांसमेंट लेकर आया है। इसमें मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि इस अपडेट के बाद Realme ब्रांड ऐप स्टोर और डिस्प्ले क्वालिटी की समस्या को भी यूज़र्स के लिए फिक्स किया गया है। Realme के आधिकारिक फोरम पर एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक Realme 3 अपडेट को कंपनी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
आपको यह भी बता दें कि आधिकारिक चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट लॉक-स्क्रीन मैगजीन, Realme थीम स्टोर, Realme कम्युनिटी ऐप और Realme ऐप मार्केट फीचर्स के साथ आ रहा है। इसके अलावा अपडेट के साथ ऑप्टीमाइज़्ड डिस्प्ले क्वालिटी, अपडेटेड डिफॉल्ट थीम, अपडेटेड डिफॉल्ट वॉलपेपर और मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी कंपनी ने जगह दी है।
लॉक-स्क्रीन मैगजीन को सेटिंग्स> होम स्क्रीन और लॉक-स्क्रीन मैगजीन> लॉक-स्क्रीन मैगजीन में जाकर ऐनेबल किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर Realme थीम स्टोर से थीम को डाउनलोड किया जा सकेगा। कंपनी की तरफ से यह Realme 3 के लिए आया अपडेट फेज़वाइज़ यूज़र्स के लिए जारी किया गया है।
मोबाइल फोन में आपको 3D ग्रेडिएंट यूनीबॉडी डिजाईन, ड्यूल रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्राप नौच के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको मीडियाटेक Helio P70 प्रोसेसर भी दिया गया है, साथ ही मोबाइल फोन में आपको 4,230mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है. इसके अलवा मोबाइल फोन एंड्राइड 9 पाई पर चलता है। इसके अलावा आपको बता देते हैं इस मोबाइल फोन को अलग अलग दो वैरिएंट्स में भारत में लॉन्च किया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।