Realme 2 को Android Pie आधारित ColorOS 6 beta update मिलना शुरू हो चुका है। Realme ने stable ColorOS 6 update भी Realme 2 यूज़र्स के लिए भारत में जारी कर दिया है। फ़ोन के सॉफ्टवेयर को Android Pie के साथ अपग्रेड कर दिया गया है। Realme 2 के इस अपडेट के साथ कई फीचर्स भी जुड़े हैं जिनमें riding mode, navigation gestures, और app launcher शामिल हैं। इसके साथ ही ColorOS 6 update के साथ June Android security patch को भी default UI theme समेत Realme 2 में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि Realme 2 को Android Pie-based ColorOS 6 beta update मिलना पिछले महीने ही शुरू हो चुका था, लेकिन केवल कुछ ही यूज़र्स के लिए। वहीँ आधिकारिक Realme forum के मुताबिक स्टेबल अपडेट रोल आउट होना शुरू हो चुका है।
इसके अलावा अगर फंक्शनल और UI में आये बदलाव की बात करें तो इसमें आपको स्टेटस बार में notification icons जुड़े हुए मिलेंगे। साथ ही app drawer को भी ‘arrow up' button के रूप में होम स्क्रीम पर जोड़ा गया है। ColorOS 6 अपडेट navigation gestures के साथ Realme 2 में Riding Mode भी लाता है।
नोटिफिकेशन शेड \के डिज़ाइन में भी बदलाव आया है। साफ़-सुथरे डिज़ाइन एक साथ बड़े icons का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही Realme Theme Store को भी standalone app के रूप में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक जल्द ही यह अपडेट सभी भारतीय यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।