144Hz रिफ्रेश रेट और 8000mAh बैटरी वाले Realme 16T 5G की पहली सेल आज, सीधे मिलेगा 3 हजार तक का डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Realme 16T 5G की पहली सेल आज से Flipkart पर शुरू हो गई है.

फोन में 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले दिया गया है.

Realme 16T 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है.

144Hz रिफ्रेश रेट और 8000mAh बैटरी वाले Realme 16T 5G की पहली सेल आज, सीधे मिलेगा 3 हजार तक का डिस्काउंट

Realme ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च किया था और अब इसकी पहली सेल आज यानी 27 मई से शुरू हो रही है. फोन को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Sony कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है. यह स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16T 5G की कीमत और ऑफर्स

Realme 16T 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा. इसका टॉप 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस कीमत पर फोन का मुकाबला Vivo T5 Pro 5G, Nothing Nothing Phone 4a, Realme 15 Pro 5G और Samsung Galaxy A36 5G जैसे स्मार्टफोन्स से माना जा रहा है.

कंपनी ने इस फोन को Starlight Red और Starlight Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट के अनुसार Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का Instant Discount मिल सकता है. इसके अलावा कुछ बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है.

Realme 16T 5G में खास बातें

फोन में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक Peak Brightness सपोर्ट मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने फोन में Cooling System भी जोड़ा है ताकि लंबे इस्तेमाल के दौरान डिवाइस ज्यादा गर्म न हो.

Realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा Reverse Charging और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक फोन को फुल चार्ज होने में करीब 104 मिनट का समय लगता है.

कैमरा और Selfie Mirror फीचर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का Monochrome सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में Selfie Mirror फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से फोटो लेने से पहले खुद को प्रीव्यू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile