लॉन्च हुआ भारत का पहला सेल्फ़ी मिरर फोन.. मिलती है 7000mAh की बैटरी और 50MP का दमदार कैमरा, देखें प्राइस और डिस्काउंट
Realme ने इंडिया के बाजार में अपने Realme 16 5G को लॉन्च कर दिया है।
Realme के इस फोन को इंडिया के पहले सेल्फ़ी मिरर फीचर से लैस फोन के तौर पर पेश किया गया है।
Realme 16 5G को इंडिया के बाजार में किस प्राइस और कौन से स्पेक्स के साथ लॉन्च किया गया है, आइए जानते हैं।
Realme ने कुछ समय पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वह 2 अप्रैल को इंडिया के बाजार में इंडिया का पहली सेल्फ़ी मिरर फोन लॉन्च करने वाली है। आज वही दिन है, रियलमी ने इंडिया में अपने Realme 16 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने एक असाधारण फीचर के साथ लॉन्च किया है, जिसके बारे में हम आगे चर्चा करने वाले हैं। इसके अलावा फोन की प्राइसिंग से लेकर इसके सभी स्पेक्स और फीचर्स की डिटेल्स भी हम आपो देने वाले हैं। Realme 16 5G फोन से पहले रियलमी की ओर से इस सीरीज के कुछ फोन्स को पहले ही इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया था, ये फोन्स Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ हैं। अब इस नए रियलमी फोन की एंट्री इस लाइनअप को ज्यादा मजबूत बना देने वाली है। आइए ज्यादा देत न करते हुए अब इस फोन के अन्य सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
SurveyRealme 16 5G के स्पेक्स और फीचर की सम्पूर्ण डिटेल्स
Realme 16 फोन के स्पेक्स आदि से पहले आपको बात देते हैं कि यह एक दमदार फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है। फोन में आपको कंपनी की ओर से एयर डिजाइन दिया गया है। इस डिजाइन को आप Gleaming Wings Design के तौर पर देख सकते हैं, इसके अलावा इसे आप Air Compact डिजाइन भी कह सकते हैं। कुलमिलाकर आपको इस फोन का डिजाइन काफी पसंद आने वाला है। फोन काफी स्लिम है और इसे लेकर कहा जा रहा है कि 7000mAh की बैटरी होने के बाद भी यह काफी पतला है, यह किसी भी फोन के लिए एक बढ़िया बात कही जा सकती है।

फोन में एक 6.57-इंच की डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा फोन को कॉर्नर्स पर से राउन्ड किया गया है, जिसे फोन पर आपको पकड़ मजबूत होती है। डिस्प्ले पर रिफ्रेश 120Hz है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें Mali G57 MC2 GPU भी दिया जा रहा है। फोन में की रैम और स्टॉरिज ऑप्शन दिया जा रहे हैं, जैसे इसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टॉरिज मिलती है। इसमें 8GB रैम पर ही 256GB स्टॉरिज और 12GB रैम पर 256GB स्टॉरिज ऑप्शन भी मिलता है।
कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस और एक मैक्रो कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। कैमरा के साथ आपको एक दमदार फीचर यानि सेल्फ़ी मिरर फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से आप रियर कैमरा से भी दमदार सेल्फ़ी ले सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए कैमरा के साइड में ही एक लेंस दिया है, मिरर दिया है, जो ऐसा करने में आपकी सहायता करता है। फोन में एक 7000mAh की बैटरी है जो 60W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।

क्या है Realme 16 5G का प्राइस और सेल की डिटेल्स
Realme के ओर से इस फोन के बेस मॉडल यानि 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 31,999 रुपये के प्राइस में इसके अलावा 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 33,999 रुपये के प्राइस में और 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 36,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। सेल के दौरान लॉन्च ऑफर के तौर पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है, इसके अलावा आपको एक्सचेंज के तौर पर भी 6000 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नकली ऐप के शिकंजे में फंसे सैंकड़ों WhatsApp यूज़र्स, साइबर अटैक से बचने के लिए जान लें कैसे पहचानें असली-नकली
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile