Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » Apps » नकली ऐप के शिकंजे में फंसे सैंकड़ों WhatsApp यूज़र्स, साइबर अटैक से बचने के लिए जान लें कैसे पहचानें असली-नकली

नकली ऐप के शिकंजे में फंसे सैंकड़ों WhatsApp यूज़र्स, साइबर अटैक से बचने के लिए जान लें कैसे पहचानें असली-नकली

By Faiza | Updated on 02-Apr-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
नकली ऐप के शिकंजे में फंसे सैंकड़ों WhatsApp यूज़र्स, साइबर अटैक से बचने के लिए जान लें कैसे पहचानें असली-नकली
Faiza Faiza
02-Apr-2026

दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक WhatsApp ने हाल ही में एक बड़े साइबर खतरे को लेकर अपने यूज़र्स को चेतावनी दी है। कंपनी ने एक फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए फैलाए जा रहे स्पाइवेयर अटैक का पता लगाया है, जिसमें सैकड़ों यूज़र्स को निशाना बनाया गया। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, 200 से ज्यादा यूज़र्स को धोखे से एक नकली WhatsApp ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें खतरनाक सॉफ्टवेयर छिपा हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

WhatsApp ने तुरंत लिया एक्शन

कंपनी के अनुसार, इस साइबर हमले से प्रभावित ज्यादातर यूज़र्स इटली में पाए गए हैं। WhatsApp ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित यूज़र्स को लॉग आउट कर दिया और उन्हें संभावित खतरे के बारे में जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने इस हमले के पीछे इटली की स्पाइवेयर कंपनी SIO का हाथ होने का आरोप लगाया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है और इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए औपचारिक नोटिस भेजेगी।

फिलहाल कंपनी का मुख्य ध्यान उन यूज़र्स की सुरक्षा पर है, जिन्होंने अनजाने में इस फर्जी ऐप को डाउनलोड कर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। पहले भी कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फर्जी ऐप्स के जरिए निगरानी और डेटा चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। यूज़र्स को धोखे से ऐसे ऐप्स इंस्टॉल कराए जाते हैं, जो उनकी निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं।

WhatsApp यूज़र्स इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है। जैसे:

  • यूज़र्स को हमेशा Google Play Store या Apple App Store जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करना चाहिए।
  • SMS, ईमेल या मैसेज के जरिए आए लिंक से ऐप इंस्टॉल करने से बचना चाहिए।
  • ऐप इंस्टॉल करने से पहले डेवलपर का नाम जरूर जांचें, जैसे WhatsApp के लिए Meta Platforms होना चाहिए।
  • किसी भी अनऑफिशियल या मॉडिफाइड ऐप का इस्तेमाल न करें, क्योंकि उनमें स्पाइवेयर होने की संभावना रहती है।
  • अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, भले ही वह किसी परिचित व्यक्ति की ओर से क्यों न आया हो।
  • समय-समय पर ऐप परमिशन की जांच करना भी आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

नकली ऐप को कैसे पहचानें?

  1. ऐप का नाम ध्यान से देखें: स्कैमर्स अक्सर छोटे-मोटे बदलावों के साथ असली डेवलपर की नकल करने की कोशिश करते हैं, जैसे “Netflix” की जगह “Netflx” लिख देना।
  2. डाउनलोड नंबर्स चेक करें: पॉपुलर ऐप्स के लाखों डाउनलोड्स होते हैं, जबकि नकली वर्ज़न के नंबर उससे बेहद कम होते हैं.
  3. सोच-समझकर परमिशन दें: अगर एक साधारण ऐप जैसे फ़्लैशलाइट या वॉलपेपर ऐप आपके कॉन्टैक्ट्स, SMS या माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है, तो यह मैलिशियस हो सकता है.
  4. खराब क्वालिटी: फ़र्ज़ी ऐप्स में अक्सर स्पेलिंग की गलती, कम रेज़ोल्यूशन वाला आइकन या खराब तरीके से लिखे गए डिस्क्रिप्शन होते हैं.
  5. संदिग्ध रिव्यूज़: बहुत सारे या एक जैसे लगने वाले कई सारे संदिग्ध 5 स्टार रिव्यूज़ पर ध्यान दें. साथ ही 1-स्टार रिव्यूज़ को भी देखें ताकि क्रैश या मैलीशियस होने का पता चल सके.
  6. ऐप पब्लिशिंग की तारिख देखें: एक नया रिलीज़ हुआ ऐप, जो सुव्यवस्थित होने का दावा करता है, खतरे की घंटी हो सकता है.

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Amazon Sale में Window AC मिल रहे धमाका डिस्काउंट में.. 23000 रुपये से ज्यादा की छूट, Panasonic से Voltas तक सब सस्ते में Amazon Sale में Window AC मिल रहे धमाका डिस्काउंट में.. 23000 रुपये से ज्यादा की छूट, Panasonic से Voltas तक सब सस्ते में
itel City 300 5G भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ कीमत 14,999 रुपये itel City 300 5G भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी के साथ कीमत 14,999 रुपये
OPPO Find X10 Pro Max की MRP 2.39 लाख रुपये! लॉन्च से पहले बॉक्स प्राइस लीक, Find X10 की क्या होगी कीमत OPPO Find X10 Pro Max की MRP 2.39 लाख रुपये! लॉन्च से पहले बॉक्स प्राइस लीक, Find X10 की क्या होगी कीमत
Amazon Sale में Fire TV Stick पर बड़ी छूट, 4K मॉडल 3,999 रुपये से शुरू, नॉर्मल टीवी को बनाए स्मार्ट टीवी Amazon Sale में Fire TV Stick पर बड़ी छूट, 4K मॉडल 3,999 रुपये से शुरू, नॉर्मल टीवी को बनाए स्मार्ट टीवी
BSNL का नया सस्ता प्लान लॉन्च, 32 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेटा और कॉलिंग का फायदा BSNL का नया सस्ता प्लान लॉन्च, 32 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा डेटा और कॉलिंग का फायदा
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo