25 अप्रैल को इंडिया में आ रहा IP69 रेटिंग वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन? मार्केट में मचा देगा सनसनी
रियलमी भारत में एक नया स्मार्टफोन Realme 14T पेश करने की तैयारी कर रही है।
यह पहली बार होगा कि रियलमी अपनी T-सीरीज ब्रांडिंग के तहत एक फोन ला रही है।
रियलमी 14टी में एक AMOLED डिस्प्ले 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दी जाएगी।
ऐसा लगता है कि Realme का रुकने का इरादा नहीं है क्योंकि यह कंपनी भारत में ढेर सारे डिवाइसेज लॉन्च कर रही है, लेकिन यह हैरानी वाली बात नहीं है क्योंकि इसकी ट्रैटजी हमेशा से ही कई सेगमेंट्स में लोगों को कई ऑप्शंस देना है। अब, यह कंपनी भारतीय बाजार में एक और नया स्मार्टफोन Realme 14T पेश करने की तैयारी कर रही है। Realme 14 हाल ही में लॉन्च हुआ था और यह पहली बार होगा कि रियलमी अपनी T-सीरीज ब्रांडिंग के तहत एक फोन ला रही है।
Realme 14T की इंडिया लॉन्च डेट
रियलमी 14टी भारत में 25 अप्रैल को आ रहा है और आधिकारिक लॉन्च इवेंट से पहले ही इसके कुछ स्पेक्स की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा, Realme 14T की भारत में कीमत और फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। ये रहीं उनकी डिटेल्स:
Dazzle with style! ✨
— realme (@realmeIndia) April 17, 2025
The #realme14T5G features a satin-inspired design—where elegance meets artistic luxury.
Launching on 25th April, 12PM.
Know more on https://t.co/HrgDJTI9vv and Flipkart.https://t.co/jK5th2CJz2 https://t.co/sfXdN9GksS pic.twitter.com/fEGRti9bq8
Realme 14T की भारत में कीमत (लीक्ड)
Realme 14T भारत में 8GB + 128GB मॉडल के लिए 17,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आने की उम्मीद है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपए रखी जा सकती है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि कंपनी इस फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत 1000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर भी देगी।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M56 के लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Galaxy M35, इस जगह मिल रहा कौड़ियों के दाम
Realme 14T के स्पेक्स, फीचर्स (लीक्ड और कन्फर्म)
रियलमी 14टी में एक AMOLED डिस्प्ले 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ दी जाएगी। कंपनी ने स्क्रीन साइज़ का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार इसमें 6.6-इंच 120Hz पैनल हो सकता है। यह एक मिड-रेंज फोन है, लेकिन इसमें IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसे हमने अब तक कम कीमत वाले फोन्स में नहीं देखा है।
इस डिवाइस में एक 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस फोन के लॉन्च के साथ कंपनी वादा कर रही है कि यूजर्स 54.3 घंटों तक की कॉल्स, 17.2 घंटों का यूट्यूब प्लेबैक, 12.5 घंटों का इंस्टाग्राम युसेज और 12.5 घंटों की गेमिंग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
टीज़रों से यह पता चला है कि इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP सेंसर मिलेगा। दूसरे सेंसर को लेकर अब तक जानकारी नहीं मिली है। लीक्स की मानें तो, Realme 14T एक मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 के रिलीज से पहले OTT पर देख डालिए अक्षय कुमार की ये 5 दमदार फिल्में, बन जाएंगे जबरा फैन
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile