भारत में इस समय Amazon पर साल की बड़ी सेल चल रही है. Amazon Great Summer Sale के दौरान स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं. अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 35000 रुपये तक का है, तो आपके लिए एक अच्छी डील उपलब्ध है. पिछले साल भरत में लॉन्च हुआ एक Vivo फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस समय बढ़िया डिस्काउंट में मिल रहा है.
यहां बात हो रही है Vivo T4 Ultra की, जो जून 2025 में इंडिया में 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था. अब, अमेज़न की समर सेल में इसकी कीमत घटकर 35,989 रुपये रह गई है. यह ऑफर इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है. फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, अगर ग्राहक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 1250 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है, जिसके बाद फोन की कीमत और घटकर 34,739 रुपये पर आ जाएगी।
वहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करते हैं, तो Amazon Pay Balance के तौर पर 1079 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इतना ही नहीं, पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर कंपनी 33,800 रुपये तक की बचत अलग से करने का मौका दे रही है. अगर आप इस फोन को किस्तों पर लेना चाहते हैं, तो वह 1265 रुपये से शुरू होती हैं. नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है. (यहां से खरीदें!)
Vivo T4 Ultra एक 6.67-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 1.5K रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिसका उद्देश्य स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग है. यह MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट पर चलता है जिसे 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है, जो इसे खासतौर से परफॉर्मेंस-केंद्रित मिड-रेंज फोन बनाता है.
डिवाइस एक 5500mAh बैटरी से पावर लेता है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसी के साथ दूसरे डिवाइसेज़ को चार्ज करने के लिए रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. पीछे की तरफ एक 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो यूनिट और एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है, जबकि सामने की तरफ एक 32MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K रिकॉर्डिंग में सक्षम है. यह हैंडसेट एंड्राइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: BSNL का तगड़ा ऑफर, इस तारीख तक सस्ते कर दिए ये 2 प्लान, सालभर की टेंशन छूमंतर