POCO X8 5G आएगा 9000mAh की बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ..4 सितंबर को है लॉन्चिंग

HIGHLIGHTS

POCO X8 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

POCO Phone 9000mAh की बैटरी से लैस होने वाला है।

इस फोन में AMOLED डिस्प्ले के अलावा IP69K रेटिंग भी मिल रही है।

इंडिया के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स बाजार में जल्द ही दो नए फोन्स एंट्री मारने वाले हैं, ऐसा कह सकते हैं कि पोको (POCO) एक साथ दो बड़े बैटरी-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 4 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे इंडिया के बाजार में POCO X8 Power 5G के साथ कंपनी अपने POCO X8 5G को भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लाइव हुई माइक्रोसाइट और आधिकारिक टीजर्स आदि को देखा जाए तो यह स्मार्टफोन लॉंग बैटरी लाइफ और रग्ड बिल्ड क्वालिटी (Durability) को पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले, मल्टीमीडिया और ऑडियो

POCO X8 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन के चारों ओर बेहद थिन और एक समान (सिमेट्रिकल) बेजल्स नजर आने वाले हैं। यह पैनल Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। बेहतर साउंड आउटपुट के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फ्रंट में मजबूत Corning Gorilla Glass Victus 2 की लेयर दी गई है।

इतना ही नहीं, फोन में IP69K रेटिंग और टफ बिल्ड क्वालिटी भी मिल जाती है। इसी के कारण फोन धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स के पड़ने के बाद भी खराब नहीं होने वाला है। इसमें अंडरवॉटर कैमरा फंक्शनलिटी का सपोर्ट भी शामिल है। इतना ही नहीं, फोन ने SGS ड्रॉप-रेजिस्टेंस टेस्टिंग पास की है, जो इसे अचानक गिर जाने के कारण होने वाली क्षति से सुरक्षित रखने वाली है।

फोन को आप की कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे, यह फोन Black, Frost White और Orange/Rust फिनिश में आने वाला है। इसके अलावा फोन को कंपनी एक 9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करने वाली है। जो 6-साल की हेल्थ लाइफ स्पैन खसंत से भी लैस है। इस बैटरी के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि यह 3.2 दिनों तक का बैकअप देगी। इतनी बड़ी बैटरी के अलावा फोन में 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और दूसरे डिवाइसेस को पावर देने के लिए 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से भी लैस है।

अगर फोन में मिलने वाले कुछ एडवांस्ड फीचर्स की बात करें तो इसमें गेमिंग के दौरान हीटिंग रोकने के लिए बायपास चार्जिंग (Bypass Charging), स्मार्ट चार्जिंग और PPS प्रोटोकॉल सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 6 साल तक आराम से चलने वाली है।

लॉन्च और उपलब्धता

POCO X8 5G और X8 Power 5G दोनों मॉडल्स का स्क्रीन, बिल्ड और डिजाइन काफी हद तक एक जैसा है। फोन के प्रोसेसर, कैमरा सेंसर्स आदि को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर फोन के ये सभी स्पेक्स और फीचर इसके अलावा फोन का प्राइस आदि 4 सितंबर को साफ हो जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4a: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :