मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी वैल्यू-फॉर-मनी पहचान के लिए मशहूर POCO ने कुछ समय पहले इंडिया के बाजार में अपने पावर हाउस फोन POCO X8 5G को लॉन्च किया था, इस समय यह फोन आधिकारिक तौर पर खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से परेशान रहते हैं और एक ऐसी डिवाइस की तलाश में हैं जो बिना थके दो से तीन दिन लगातार चल सके, तो यह नया फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने पहली ही सेल में ग्राहकों के लिए 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, इस फोन में आपको एक 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है। आइए फोन की लॉन्च प्राइस, सेल प्राइस और अन्य डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
कीमत और शुरुआती ऑफर्स की बात करें तो POCO X8 5G को भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। इसके बेस 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की आधिकारिक कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB मॉडल का दाम 32,999 रुपये और टॉप-एंड 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। हालांकि, पहली सेल में इस फोन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और ICICI, HDFC या SBI बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इस पूरे 3,000 के ऑफर को जोड़ने के बाद इस फोन का इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस घटकर महज 26,999 रुपये ही बचता है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इस समय आपको यह Flipkart पर खरीदने के लिए मिल जाने वाला है।
डिस्प्ले को देखते हैं तो पता चलता है कि फोन में 6.83-इंच की 1.5K (2772 x 1280 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन मौजूद है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद हर टेक्स्ट और विजुअल बिल्कुल साफ नजर आता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए स्क्रीन के अंदर ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्क्रीन की एक खास खूबी इसका Wet Touch 2.0 सपोर्ट है, यानी बारिश के दौरान या हाथ गीले होने पर भी डिस्प्ले पर बिना किसी टच लैग या रुकावट के काम किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर को देखें तो POCO X8 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगाया गया है। यह 4-नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में दी गई फास्ट LPDDR4X रैम और ऑप्टिमाइज्ड स्टोरेज मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप मैनेजमेंट को बेहद स्मूद बनाए रखती है।
कैमरा को देखा जाए तो फोन के रियर पैनल पर OIS सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी मेन सेंसर और डेप्थ इफेक्ट्स के लिए 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी, वीडियो कॉलिंग और रील्स के लिए फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी को देखा जाए तो यही इसकी ताकत है। फोन अपने सेगमेंट के सभी प्रतिद्वंदी को मात देता है। इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W हाइपरचार्ज (HyperCharge) फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही, यह डिवाइस 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप इस फोन से अपने ईयरबड्स या किसी दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल व पानी से सुरक्षा के लिए टॉप-टियर IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी के तेज प्रेशर और रफ आउटडोर कंडीशन्स में भी पूरी तरह सुरक्षित रखती है।
यह भी पढ़ें: Lava Bold N4 Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा..देखें किन दमदार फीचर से लैस होगा देसी फोन