POCO की ओर से POCO F Series के अपने नए फोन्स की ग्लोबल लॉन्च डेट बता दी है। कंपनी की ओर से POCO F9 Pro के अलावा POCO F9 Ultra को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन 1:30PM इंडिया समय के अनुसार लॉन्च होने वाले हैं। अभी के लिए इन दो मॉडल के लॉन्च को लेकर ही जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक स्टैन्डर्ड POCO F9 को लेकर कोई डीटेल सामने नहीं आई है। आने वाले समय में ऐसा हो सकता है कि कंपनी स्टैन्डर्ड मॉडल के साथ बाकी के दो फोन्स को लॉन्च करे लेकिन अभी के लिए इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं कि दोनों ही फोन्स में स्पेक्स और फीचर कैसे होंगे।
POCO की ओर से इस घोषणा से पहले यह फोन्स महीनों लीक और अफवाहों का हिस्सा रहे हैं। अब इनके लॉन्च को लेकर जानकारी मिल रही है, अब ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह फोन व्हाइट और डार्क चेरी कलर में लॉन्च हो सकते हैं। अगर दोनों ही फोन्स के डिजाइन को देखते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि यह फोन्स Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max से हूबहू मेल खाते हैं। आइए अब स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।
अगर हाल ही में सामने आए एक लीक को देखते हैं तो जानकारी मिलती है की POCO F9 Pro में एक 6.59-इंच की QHD+ Plastic OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इसके अलावा अगर POCO F9 Ultra को देखा जाए तो यह फोन एक 6.85-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है।
दोनों ही फोन्स में क्वलकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, POCO F9 Pro को देखते हैं तो कुछ रिपोर्ट आदि ऐसा कहती हैं कि इस फोन में Gen 5 V वैरिएन्ट प्रोसेसर हो सकता है। इस प्रोसेसर को पहले Redmi K100 Pro में भी देखा चुका है। अगर इस डिवाइस में रैम और स्टॉरिज मॉडल को देखते हैं तो यह 16GB की रैम और 512GB स्टॉरिज के साथ आने वाला है।
फोटोग्राफी के लिए POCO F9 Pro में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इस फोन में एक 50MP का टेलीफोटो लेंस भी होने वाला है, जो OIS के अलावा 3x Optical Zoom भी होने वाली है। वहीं, अगर POCO F9 Ultra को देखते हैं तो यह फोन 50MP के अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस फोन में भी प्राइमेरी सेन्सर सेम होने वाला है।
POCO F9 Pro में एक 6330mAh की बैटरी हो सकती है, इसके अलावा POCO F9 Ultra में कंपनी एक 8050mAh की बैटरी दे सकती है, दोनों ही फोन्स की बैटरी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है की यह 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस फोन को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Boltt Ace 5G vs Vivo T5e vs Moto G37 5G: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना