Poco F2: 2020 में लॉन्च होगा डिवाइस, पॉप-अप कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर…

HIGHLIGHTS

2020 में लॉन्च होगा Poco F2

ब्रांड के चीफ ने किया लॉन्च का खुलासा

ट्वीट कर दी जानकारी

Pocophone Global के हेड Alvin Tse ने संकेत दिए हैं कि Poco F1 की जगह लेने के लिए अगला फोन 2020 में एंट्री ले सकता है। उन्होंने नए ट्वीट में दावा किया है कि Poco ब्रांड के तहत नए फोंस को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड पोको को साल 2018 में पेश किया था और इसी के साथ Poco F1 बाज़ार में उतारा गया था। साल 2019 में पोको फैंस ने नए डिवाइस का काफी इंतज़ार किया है।

अब ट्विटर के ज़रिए Tse ने एक यूज़र को जवाब देते हुए लिखा है कि 2020 में POCO के बारे में अधिक सुनने को मिलेगा। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी आगामी वर्ष में Poco F1 की जगह लेने Poco F2 को पेश कर सकती है। अभी डिवाइस के लॉन्च से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस नए फोन को भी पेश किया जाएगा।

Poco F2 को कुछ समय पहले केस रेंडर में देखा जा चुका है और जानकारी हाथ लगी है कि फोन में नौच-लेस डिस्प्ले मिलेगी और फोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ उतारा जाएगा। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की संभावना है। ट्रांस्परेंट केस से यह भी खुलासा हुआ है कि डिवाइस के बैक पैनल पर फ्लेम जैसा ग्रेडिएंट डिज़ाइन देखने को मिलेगा।

2018 में आए Poco F1 smartphone में साल का फ्लैगशिप प्रॉसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया था जिसने उस समय के फ्लैगशिप फोन का सामना किया। उम्मीद की जा रही है कि आगामी Poco F2 में अपग्रेडेड स्नैपड्रैगन 855+ मिल सकता है। शाओमी इस फोन में किफ़ायती दाम में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन ऑफर कर सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :