Poco F1 की कीमत में हाल ही में कटौती की गयी है। Poco F1 स्मार्टफोन कंपनी का एक मिड-रेंज फ़ोन है। हाल ही में ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco F1 के सभी वैरिएंट्स को अब आप सस्ते में खरीद सकते हैं। कटौती के बाद जहाँ POCO F1 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 18,999 है, वहीँ इसके बेस वैरिएंट, जो 64GB स्टोरेज के साथ आता है, 17,999 रुपये में आ रहा है। साथ ही top-end 8GB RAM/256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 22,999 है। Standard और Armoured Edition में भी कटौती की गयी है।
इस पोको फ़ोन में आपको एक 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह कैमरा AI क्षमता से भी लैस है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
फोन एक 6.18-इंच की एक FHD+ 18.7:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें एक नौच भी दिया गया है। फोन में आपको एक हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट भी मिल रहे हैं। इसके अलावा यह डिवाइस ड्यूल-VoLTE सपोर्ट से भी लैस है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 SoC और 4,000mAh की बैटरी से लैस है।