इस साल मार्च की शुरुआत में चीन बेस्ड Oppo ने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस OPPO Find X2 को पेश किया था जिसमें 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 SoC मिलता है। अब अगले डिवाइस की जानकारी सामने आ गई है। वेबो पर ओप्पो के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन से संबन्धित जानकारी सामने आई है जिससे डिवाइस के दिलचस्प फीचर्स का पता चलता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में 3K स्क्रीन रेज़ोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट मिलेगी।
डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित होगा जिससे आगामी दिनों में लॉन्च किया जाएगा। अगले साल आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोंस आगामी चिपसेट द्वारा संचालित होंगे।
इसके अलावा, फोन नए कैमरा तकनीक के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि नया ड्यूल मुख्य कैमरा सिस्टम में कस्टम Sony IMX7xx कैमरा सेन्सर मिलेगा जिसे CMOS बॉटम और हाई पिक्सल काउंट के साथ पेश किया जाएगा।
नए लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन को सुपर फ्लैश चार्जिंग तकनीक के साथ लाया जाएगा। यह 65W हो सकती है। कुछ महीने पहले कंपनी ने 125W फ्लैश चार्जिंग को भी पेश किया था।
OPPO के वाइस प्रेसिडेंट Liu Bo ने पुष्टि की थी कि अगली जनरेशन के OPPO Find series स्मार्टफोन को 2021 की पहली तिमाही में पेश किया जाएगा। OPPO के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एंडरोइड 11 पर आधारित ColorOS 7.2 पर लॉन्च किया जा सकता है।