MWC SHANGHAI: ‘अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा’ के साथ 26 जून को आ सकता है OPPO स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

Oppo का अगला फ़ोन 26 जून को हो सकता है लॉन्च

अगले हफ्ते MWC SHANGHAI का है आयोजन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने चीनी सोशल मीडिया ऐप Weibo पर हाल ही में एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर ओप्पो के नए अपकमिंग फ़ोन के बारे में है जो कि खास होगा। इस अपकमिंग ओप्पो फ़ोन को Mobile World Congress 2019 Shanghai एक्जबिशन में पेश किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन की खास बात के बारे में बात करें तो इसमें आपको "front facing camera" डिस्प्ले पैनल के अंदर ही दिया जायेगा। इस ओप्पो के आधिकारिक पोस्टर में Oppo ने फ़ोन के लॉन्च होने की तारीख 26 जून बताई है। Under-display selfie camera स्मार्टफोन को आने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है।

जून की शुरुआत में ही कंपनी OPPO ने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे वाले इस अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया था। इस स्मार्टफोन का वीडियो भी ट्वीटर पर साझा किया गया। वीडियो की बात करें तो दिखाई दे रहे स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा पूरी तरह से कवर किया गया है। यूजर्स को फुल स्क्रीन डिस्प्ले का एक्सपीरिएंस मिले, इसी सोच के साथ कंपनी ने इसे लॉन्च करने का प्लान किया है। पॉप-अप और पंच होल सेल्फी कैमरा फ़ोन्स का क्या यह फ़ोन टक्कर दे पायेगा, इस बारे में तो लॉन्च के बाद ही पता लगेगा।

Oppo के इस अंडर डिस्प्ले कैमरा टेकनोलॉजी के बारे में और क्या खास है, इसके बारे में ज़्यादा कुछ खबर नहीं आयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाँ Oppo अपना अंडर डिस्प्ले कैमरा सेटअप वाला प्रोटोटाइप स्मार्टफोन टीज़ कर चुका है वहीँ चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भी अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन Mi 9 का प्रोटोटाइप का डेमो दिखाया था।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :