काफी दिनों के लम्बे इंतज़ार के बाद अब Oppo Under-Display Camera Phone को कल यानी 26 जून को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्च को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर इसे टीज भी किया है।
https://twitter.com/oppo/status/1142985641950511105?ref_src=twsrc%5Etfw
Oppo का और साथ ही दुनिया का यह ऐसा पहला Under-Display Camera Phone होगा जिसकी डिस्प्ले के पीछे ही फ्रंट कैमरा छिपा हुआ होगा। कंपनी चीन में आयोजित होने वाले MWC Shanghai 2019 में अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। ट्विटर पर साझा किये गए एक आधिकारिक वीडियो में लॉन्च डेट की जानकारी दी गयी है। इससे पहले भी ओप्पो कई बार इस फ़ोन को टीज़ कर चुका है।
ट्विटर में 15 सेकेंड का वीडियो डाला गया है जिसमें कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा के लिए अब तक के सभी मॉड्यूल दिखाए और लेटेस्ट अंडर डिस्प्ले के साथ ओप्पो अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया। पहले फ्लिप कैमरा के साथ बेज़ेल पर दिए फ्रंट कैमरा, नॉच और स्लाइड कैमरा दिखाए गए हैं।
आपको बता दें कि इस ताज़ा वीडियो के पहले भी OPPO ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अंडर डिस्प्ले वाले कैमरा का लाइव व्यू दिखाया था। कहा जा रहा है कि MWC Shanghai 2019 के दौरान कंपनी अंडर डिस्प्ले कैमरा स्मार्टफोन के साथ अपना पहला 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।