Oppo Reno 16 Series इंडिया में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने ऑफिशियली किया टीज़, देखें डिटेल्स

By

Oppo ने हाल ही में अपनी Reno 16 स्मार्टफोन सीरीज को भारत के लिए टीज़ किया है. यह घोषणा औपचारिक रुप से इस स्मार्टफोन के मलेशिया और इंडोनेशिया में लॉन्च से जुड़ी लीक्स के आने के बाद देखने को मिली. हालांकी Oppo ने अभी इस स्मार्टफोन सीरीज की भारत में लॉन्च डेट औपचारिक रुप से नहीं बताई है लेकिन टीज़र में दिखाए गए दृश्यों से यह देखा जा सकता है की Reno 16 सीरीज के साथ ही Oppo भारत में बबल एक्सेसरी भी ला सकता है. Oppo का Enco Air 5 भी इस सीरीज का हिस्सा है और उसके भारत में लॉन्च की डेट औपचारिक रुप से कन्फर्म हो चुकी है. यहां हैं इस लॉन्च से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Oppo Reno 16 Series का इंडिया लॉन्च जल्द

Oppo ने हाल ही में अपनी सबसे नई स्मार्टफोन सीरीज Reno 16 को भारत में टीज़ किया है और इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री भारत में अमेज़न के माध्यम से होने वाली है. Oppo लोगों के लॉन्च से जूड़े उत्साह का पूरा फायदा उठा रहा है.

इसके प्रमोशनल ऑफर में ग्राहक 9 रुपये में एक दमदार कूपन पैक खरीद सकते हैं जो एक स्मार्टफोन कवर, 800 रुपये के एक्सचेंज कूपन, Oppo Pad SE पर 1000 रुपये के डिस्काउंट कूपन और एक Oppo Enco Buds 3 Pro के साथ आता है. इसके टीज़र में भी Oppo बबल सीरीज की एक एक्सेसरी भी देखने को मिली. उम्मीद है कि ग्राहक इस सीरीज का भारत में लॉन्च जल्द ही देख सकेंगे.

Oppo Reno 16c के संभावित स्पेक्स

Oppo की सबसे बेहतरीन और नई स्मार्टफोन सीरीज में आने वाले Reno 16c स्मार्टफोन में 6.57 इंच का एक बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो 120Hz के रिफ्रेश के साथ आता हो. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM भी देखने को मिल सकती है.

इसमें 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है और इसका सेल्फी कैमरा भी 50MP का हो सकता है. इसके साथ ही इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 45W तक की SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: जल्द आने वाला है Nothing Phone 4b, कंपनी ने जारी किया टीजर, डिजाइन देख फैन्स हो जाएंगे खुश

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By