हाल ही में चीन में आयोजित एक लॉन्च इवेंट के दौरान Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Reno Ace को टीज़ किया था। अक्टूबर में इस फ़ोन को लॉन्च करने की बात कही जा रही थी। वहीँ हाल ही में आधिकारिक Weibo पोस्ट से इस फ़ोन के लॉन्च सम्बन्धी एक खुलासा किया गया है। Oppo Reno Ace को 10 अक्टूबर सको लॉन्च किया जा सकता है।
प्रोमो टीजर से ‘65W,' को संकेत मिला है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग फ़ोन में 65W चार्जिंग दी जा सकती है। साथ ही फ़ोन की स्पीड की ओर इशारा करते हुए एक चीनी भाषा में टेक्स्ट दिया गया है। यह पोस्ट 65W S uper Flash Charger का संकेत करता है। वहीँ अब इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है कि इस फ़ोन का नाम क्या होगा, Oppo SuperVOOC के तौर पर इसे पेश करेगा या नहीं, या फिर SuperVOOC को Oppo R17 Pro के 50W fast charger पर दिए जाने की तरह ही इस्तेमाल किया जायेगा।
Oppo Reno Ace में 90Hz रीफ्रेश रेट होने की बात भी कही जा रही है जिसे हाल ही में Reno 2 के चीन में आयोजित इवेंट में रिवील किया गया था। फ़ोन को Snapdragon 855 के प्लस वर्ज़न के चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। Snapdragon 855 का इस्तेमाल कम्पनी ने Reno 10x Zoom Edition में भी किया है।