ओप्पो इंडिया 18 जुलाई को रेनो 8 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। यानि कुलमिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि जल्द ही फोन को लॉन्च किया जाने वाला है। अब ईवेंट कुछ ही दिनों में होने वाला है। अब क्योंकि फोन का लॉन्च करीब है तो जाहीर है कि कंपनी की ओर से भी अब इस सीरीज को लेकर कुछ न कुछ सामने रखना शुरू कर दिया है। इस सीरीज में हम जानते है कि रेनो 8 और रेनो 8 प्रो होंगे, हालांकि अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
प्रो मॉडल मैरीसिलिकॉन एक्स इमेजिंग एनपीयू और 4K अल्ट्रा नाइट वीडियो पैक करेगा, जबकि सतह पर, यह एक स्लिम, और स्क्वायर-ऑफ डिज़ाइन के साथ आने वाला है। आइए देखें कि फोन के डिजाइन को लेकर क्या क्या सामने आया है। इसके अलावा यह भी जानते है कि आखिर कैसे रेनो 8 सीरीज के दो फोन एक दूसरे से कैसे मिलते-जुलते हैं।
ओप्पो रेनो 8 स्मार्टफोन के निर्माण में 1:618 का उपयोग किया गया है। इसे गोल्डन रेशियो कहा जाता है, यह जानकारी ओप्पो प्रेस विज्ञप्ति से मिल रही है, यह कई लोकप्रिय स्मारकों (जैसे द ग्रेट पिरामिड और ताजमहल) और पेंटिंग्स (जैसे मोना लिसा और सैक्रामेंट ऑफ द लास्ट सपर) के डिजाइन का हिस्सा रहा है। ओप्पो का कहना है, “बिल्ड ड्यूरेबिलिटी के लिए, ओप्पो ने गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ मिलकर एक एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, ग्लास बैक को हीट-फोर्ज किया गया है और एर्गोनॉमिक को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काम किया गया है। जो बाकी हैंडसेट के साथ कैमरा मॉड्यूल को मिलाता है। यह नया डिज़ाइन सौ से अधिक परिवर्तनों और 400+ दिनों के प्रयास का परिणाम है।
आप रेनो 8 प्रो को ग्लेज़्ड ग्रीन और ग्लेज़्ड ब्लैक में चुन सकते हैं जबकि रेनो 8 शिमरिंग गोल्ड और शिमरिंग ब्लैक में आता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile