64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 8 Lite 5G

64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 8 Lite 5G
HIGHLIGHTS

8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन

स्पेन में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8 Lite 5G

Oppo Reno 8 Lite 5G को 64MP कैमरा के साथ किया गया है लैस

Oppo Reno 8 Lite 5G इस हफ्ते स्पेन में लॉन्च हो गया है। यह भारत में लॉन्च हुए Oppo F21 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्जन है जो थोड़े बदलाव के साथ आया है। हैंडसेट में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है और फोन स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। 

फोन में 128GB स्टोरेज, 4500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन को IPX4 सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह स्प्लेश और डस्ट प्रुफ है। 

यह भी पढ़ें: NBTC, EU साइट पर नज़र आया Oppo Reno 8Z 5G, 4,500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Oppo Reno 8 Lite 5G को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का साथ दिया गया है जिसकी कीमत 429 यूरो (लगभग 35,700 रूपये) है। डिवाइस को ब्लैक और रेंबो कलर में खरीद सकते हैं। हैंडसेट को कंपनी के ई-स्टोर पर सेल किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

reno 8 lite 5g details

ड्यूल सिम वाला Oppo Reno 8 Lite 5G फोन Android 11 पर आधारित color OS 12.1 पर काम करता है। डिवाइस में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसकी रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G द्वारा संचालित है और इसे Adreno 619 GPU का साथ दिया गया है। 

हैंडसेट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसमें 2MP के दो अन्य कैमरा भी मिल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Aashram, The boys के तीसरे सीज़न के साथ रिलीज़ हो गई है ये धांसू फिल्म

डिवाइस के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है। डिवाइस में 4500mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo