NBTC, EU साइट पर नज़र आया Oppo Reno 8Z 5G, 4,500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

NBTC, EU साइट पर नज़र आया Oppo Reno 8Z 5G, 4,500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
HIGHLIGHTS

33W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Reno 8Z 5G

Reno 8Z 5G में मिलेगी 4,500mAh की बैटरी

जल्द यूरोप में लॉन्च होगा Reno 8Z 5G

Oppo Reno 8Z 5G को थायलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्युनिकेशन कमिशन (NBTC) और EU डिक्लैरेशन पर देखा गया है। फोन के नाम की पुष्टि NBTC सर्टिफिकेशन ने कर दी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि रूमर्ड फोन Reno 8 Series का हिस्सा है जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। सीरीज़ में Reno 8, Reno 8 Pro, और Reno 8 Pro+ फोंस आते हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि सीरीज़ में Oppo Reno 8 Lite 5G भी आएगा जिसे जल्द ही यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: करीब 20,000 रूपये की कीमत में लॉन्च हुआ TCL Stylus 5G फोन, US में हुआ उपलब्ध

oppo reno 8z

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को CPH2457 मॉडल नंबर के साथ NBTC और EU डिक्लैरेशन पर देखा गया है। NBTC ने फोन के नाम का खुलासा किया है जो Oppo Reno 8Z 5G हो सकता है, EU डिक्लैरेशन प्लेटफॉर्म ने खुलासा किया है कि ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है। 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1.1 पर काम करेगा। 

Oppo Reno 8Z 5G, Oppo Reno 8 Series का हिस्सा होगा जिसमें Reno 8, Reno 8 Pro, और Reno 8 Pro+ फोंस आएंगे। सीरीज़ को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। 

यह भी पढ़ें: 7 जून को भारत में लॉन्च होगा Moto G82 5G, मुख्य स्पेक्स की हुई पुष्टि

कुछ दिनों पहले Oppo Reno 8 series का एक अन्य फोन Oppo Reno 8 Lite 5G भी लीक हुआ था। फोन को जल्द यूरोप में लॉन्च किया जाएगा और हो सकता है कि फोन को भारत में थोड़ा रुक कर पेश किया जाएगा। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo