Oppo Reno 16 Series की इंडिया डेट कन्फर्म, इस खासम-खास फीचर के साथ आने वाला भारत का पहला फोन

By

स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने हाल ही में ही अपनी सबसे नई और बेहतरीन स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 16 के भारत में लॉन्च से जुड़ा एक टीज़र जारी किया था. इस टीज़र में बबल एक्सेसरीज और Reno 16 स्मार्टफोन को टीज़ किया गया था. अब यह जानकारी मिल रही है की Reno 16 स्मार्टफोन सीरीज में 2 स्मार्टफोन्स शामिल होंगे और Reno 16c मॉडल भी कन्फर्म हो चुका है. Oppo Reno 16 उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा जो छोटे साइज के स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन सीरीज के स्पेक्स, भारत में लॉन्च और अन्य डिटेल्स जानना चाहते हैं तो यहां है इस स्मार्टफोन सीरीज से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Oppo Reno 16 सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च?

Oppo की यह नई और शानदार सीरीज भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होगी. यह लॉन्च डेट Oppo की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बताई गई थी और यह स्मार्टफोन भारत में अमेज़न के माध्यम से बेचा जाएगा. इसके अलावा यह स्मार्टफोन स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा. अगर आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च को भूलना नहीं चाहते हैं तो इसे अपने कलंडर में मार्क जरूर कर लें.

Oppo Reno 16 सीरीज का कैमरा, स्पेक्स और फीचर्स

Oppo की Reno 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स में एक रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है जो 3.5x के जूम के साथ आता है. इसके सेल्फी कैमरा में एक 50MP का अलट्रा वाइड फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा जो Oppo के पिछले स्मार्टफोन Reno 15c से बेहतर साबित होगा जिसमें एक टेलीफोटो कैमरा नहीं है. इस स्मार्टफोन सीरीज में एक डूअल फ्लैश सिस्टम भी देखने को मिलेगा जो लो-लाइट कंडिशंस में बेहतर तस्वीरें खींच पाएगा. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में AI Remix Collage, PopCam, Popout 2.0 और Dual View Video 2.0 जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. Oppo के हिसाब से इस स्मार्टफोन सीरीज में हर फोकल लेंथ पर 4K 60FPS HDR वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध होगी.

Oppo Bubble स्पेक्स और फीचर्स

Oppo के सबसे नए स्मार्टफोन लाइनअप के साथ ही Oppo अपनी बबल एक्सेसरीज को भी भारत में लॉन्च कर रहा है. इसमें एक छोटा गोल डिस्प्ले देखने को मिलता है जो Reno 16 सीरीज से मैगनेट के द्वारा चिपक जाता है. इसका डिस्प्ले 1.73 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले है जो Reno 16 सीरीज के लिए एक कैमरा के व्यू-फाइंडर की तरह काम करता है. यह बबल एक्सेसरी 10 मीटर तक की ब्लूटूथ रेंज के साथ आती है और आप इसके डिस्प्ले पर अपना मनपसंद वॉलपेपर लगा सकते हैं. इस एक्सेसरी में 550mAh की बैटरी देखने को मिलती है और यह डिवाइस IP54 की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है.

Oppo Reno 16 सीरीज में और क्या होगा खास?

इस सीरीज में एक 3D Pop Planet Design देखने को मिलेगा जो रियर पैन्ल पर एक सुंदर 3D लुक देता है जो इसे एक हट कर और बढ़िया लुक देता है. Oppo अपने पिछले मॉडल की तरह इस मॉडल पर भी यह डिज़ाइन अपने स्मार्टफोन डिज़ाइन में अलग पन लाने के लिए ला रहा है.

Reno 16 स्मार्टफोन में एक 6.32 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का दमदार रिफ्रेश भी आता है. इसके डिस्प्ले में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी. Reno 16c में एक 6.57 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा लेकिन इसके डिस्प्ले में केवल 1400 निट्स की ही पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी.

ये दोनों ही स्मार्टफोन्स IP66, IP69 और IP69K की रेटिंग्स के साथ लॉन्च होंगे और इनकी बॉडी में एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम देखने को मिलेगा जो ग्लव टच टेकनालॉजी के साथ आएगा. यह स्मार्टफोन सीरीज 3 कलर ऑप्शंस के साथ देखने को मिलेगा, स्टारी वाइट, ट्वाईलाईट वायलेट और स्टेलर पर्पल.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4b की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म! इस दिन दस्तक देगा ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन वाला किफायती फोन

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By