Oppo Reno 16 और Reno 16c भारत में लॉन्च, Snapdragon 7 Gen 4, 7000mAh बैटरी से मचाएंगे धमाल, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

Oppo Reno 16 सीरीज भारत में हुई लॉन्च

Snapdragon 7 Gen 4 और 7000mAh बैटरी के साथ आए नए फोन

80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा बने सबसे बड़े आकर्षण

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर दी है. कंपनी ने Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c को पेश किया है, जो दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आते हैं. Oppo Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 16c MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आता है. दोनों स्मार्टफोन 9 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

Oppo Reno 16 और Reno 16c की कीमत

Oppo Reno 16 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 67,999 रुपये में मिलेगा. वहीं Oppo Reno 16c का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 46,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इसका 8GB + 256GB वैरिएंट 49,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा. कंपनी SBI, HDFC और अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Oppo Reno 16 में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. दूसरी ओर Reno 16c में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है.

भारतीय मॉडल में Oppo Reno 16 को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. वहीं Reno 16c में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है.

दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलता है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है.

वहीं Reno 16c में भी 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, लेकिन इसमें अल्ट्रावाइड कैमरा 50MP की जगह 8MP का दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे हाई क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

Oppo Reno 16 में 6700mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16c में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.

इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इन्हें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है. Oppo की नई Reno 16 Series उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :