Oppo की ओर से इंडिया के बाजार में जल्द ही Oppo Reno 16 के साथ साथ Oppo Reno 16c को लॉन्च किया जाने वाला है। अभी तक के लिए फोन्स के डिजाइन और डिस्प्ले को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ चुकी है। इसके साथ साथ फोन्स को लेकर लीक और अफवाहों का बाजार तो पहले से गर्म है। एक नए लीक में फोन्स के प्राइस की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ चुकी है। एक ओर जानकारी के अनुसार Oppo Reno 16 को कंपनी स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 पर लॉन्च कर सकती है। दूसरी ओर ऐसा भी सामने आ रहा है कि Oppo Reno 16c में Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिलने वाला है। आइए अब इन दोनों नहीं फोन्स के लीक प्राइस के अलावा इन्हें लेकर सामने आई अन्य जानकारी आदि पर नजर डालते हैं।
अगर लीक आदि पर ध्यान दिया जाए तो ऐसा सामने आ रहा है कि Oppo Reno 16 को स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकता है। इसमें कंपनी 16GB तक की रैम के सात UFS 3.1 स्टॉरिज को भी दे सकती है जो 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी की ओर से एक बड़ी 6700mAh की बैटरी मिल सकती है।
कंपनी ने इस फोन को लेकर यह जानकारी दे दी है कि इसमें एक 6.32-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में IP66, IP68, और IP69 के साथ साथ IP69K सर्टिफिकेशन सपोर्ट भी मिलने वाले हैं। कैमरा आदि को देखते हैं तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा की जानकारी मिलती है।
Oppo Reno 16 में एक 200MP का प्राइमेरी कैमरा मिल सकता है, इस फोन में एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिल सकता हिय। इसके अलावा फोन में कंपनी एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी दे सकती है।
Oppo Reno 16c की बात करें तो ऐसा देखने में आ रहा है कि यह फोन एक 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट पर आने वाली है। फोन में 1400 निट्स की ब्राइटनेस भी डिस्प्ले पर मिलेगी। इस फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 12GB तक की रैम के साथ साथ 256GB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है। इस फोन में कंपनी एक 7000mAh की बैटरी को जगह दे सकती है।
कैमरा को देखते है तो यहाँ कुछ अंतर जरूर मिलने वाला है। हालांकि, इस फोन में भी आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, लेकिन इसमें एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा, इसके साथ एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। इस फोन को भी एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अभी तक के लिए कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इन दोनों ही Oppo Phones की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक आदि को देखते हैं तो ऐसा पता चलता है कि यह फोन्स 2 जुलाई को लॉन्च किए जा सकते हैं।
प्राइस को लेकर सामने आए लीक आदि को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी Oppo Reno 16 को इंडिया के बाजार में 59,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। वहीं Oppo Reno 16c को इंडिया में Oppo की ओर से 49,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए प्राइस को लेकर यह जानकारी आधिकारिक नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में इसे लेकर ज्यादा क्लियर जानकारी सामने आ जाए।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना