Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

आज कल काफी नए – नए और दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स बाज़ार में एंट्री कर रहे हैं और डिमांड के हिसाब से कई कंपनीयों ने तो अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को काफी कैमरा फोकस्ड बनाना शुरु कर दिया है. ऐसे स्मार्टफोन्स में से एक हैं Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra, यह दोनों ही स्मार्टफोन्स दमदार कैमरा के साथ आते हैं और मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए सबसे बढ़िया स्मार्टफोन साबित होते हैं. अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदने की सोच रहे हैं और तय नहीं कर पा रहे की कोनसा स्मार्टफोन आपके लिए सही है तो यहां है Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra के कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेक्स की तुलना.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Vivo X300 Ultra 6.82 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले QHD+ रेसोलुशन के साथ आता है जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें आर्मर ग्लास मिलता है जो Mohs लेवल 4 स्क्रैच रेजिस्टेंस के साथ आता है और इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है.

हालांकी Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले मिलता है लेकिन यह स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra से रिफ्रेश रेट के मामले में पीछे रह जाता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसके साथ ही यह डिस्प्ले FHD+ रेसोलुशन के साथ आता है और इसमें 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने कि क्षमता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है और इसमें Adreno 840 GPU मिलता है. इसके साथ ही इसमें 16GB की LPDDR5X Ultra RAM देखने को मिलती है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है जो Origin OS की कस्टम UI पर चलता है.

Qualcomm के लाजवाब Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाले Xiaomi 17 Ultra में भी Adreno 840 GPU मिलता है और इसके साथ ही इसमें 16GB की LPDDR5X RAM भी देखने को मिलती है. Android 16 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में Hyper OS कस्टम UI देखने को मिलती है.

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo X300 Ultra में एक शानदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा भी है जो बढ़िया तस्वीरें खींचने में बेस्ट है.

Xiaomi 17 Ultra कैमरा के मामले में Vivo X300 Ultra के आगे थोड़ा फीका पड़ जाता है, इसके ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसमें आने वाला सेल्फी कैमरा भी 50MP का है.

Vivo X300 Ultra

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन 6600mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 100W तक की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें 40W की वायरलेस चार्जिंग भी की जा सकती है. वहीं Xiaomi 17 Ultra की 6000mAh की बैटरी 90W की हाइपर चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है.

भारत में कीमत

  • Vivo X300 Ultra के 16GB की RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 1,59,999 रुपये है.
  • Xiaomi 17 Ultra के 16GB की RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 1,39,999 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile