#image_title
10 जुलाई को Oppo भारत में अपनी नई Oppo Reno 10 series 5G को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस लाइनअप को पोर्ट्रेट एक्सपर्ट बता रही है जिसका मतबल है कि इसका कैमरा लाजवाब होने वाला है। Reno 10 series की माइक्रोसाइट पहले से फ्लिपकार्ट पर लाइव है जहां से इसके कुछ खास स्पेक्स की पुष्टि हो गई है। तो चलीए देखें Oppo की नई सीरीज किन खसियतों के साथ एंट्री लेने वाली है।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई Twitter किलर है Meta Threads? देखें खासियत और डाउनलोड करने का तरीका
यह स्मार्टफोन सीरीज इंडस्ट्री के पहले 64MP टेलीफ़ोटो पोर्ट्रेट कैमरा के साथ आएगी जिसमें OIS सपोर्ट शामिल होगा। माइक्रोसाइट में इस कैमरा के 1x और 3x ज़ूम के शानदार फोटोज भी दिखाए गए हैं। इसके अलावा यह इंडस्ट्री का सबसे पतला और सबसे हल्का पेरिस्कोप कैमरा फोन होगा जिसमें स्लिम डिजाइन और पॉवरफुल परफॉरमेंस मिलेगी।
डिजाइन के मामले में भी यह एक प्रो-पॉवर फोन होगा। इसमें 3D कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी जिसमें प्योर एलिगेन्स और फ्लॉलेस फिनिश होगा। यह स्मार्टफोन ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शंस में आएगा।
परफॉरमेंस के मामले में इस स्मार्टफोन को 100W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा जिसके साथ डिवाइस केवल 27 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा इसमें ओप्पो द्वारा पहली बार खुद बनाया गया पॉवर मैनेजमेंट चिप शामिल होगा।
Oppo Reno 10 series के साथ-साथ कंपनी 10 जुलाई को Enco Air3 Pro ट्रू वायरलेस नॉइस कैन्सलिंग ईयरबड्स को भी लॉन्च करने वाली है।