Oppo R11 10 जून को हो सकता है लॉन्च
By
Ambuj Shukla |
Updated on 26-May-2017
HIGHLIGHTS
चीन की वेबसाइट Weibo पर इसका टीजर लॉन्च किया गया है.
Oppo R11 डुअल रियर कैमरा और अन्य कई खूबियों के साथ 10 जून को चीन में लॉन्च हो सकता है. चीन की वेबसाइट Weibo पर इसका टीजर लॉन्च किया गया है. इस स्मार्टफोन के बारे में बीते समय कई जानकारियां लीक हुई हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
oppo R11 में 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में रैम 5GB है. इस डिवाइस में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 SoC मौजूद है. इस डिवाइस में डुअल रियर कैंमरा सेटअप मौजूद है.
यह कैमरा 20 और 16 मेगापिक्सल होगा. इंबिल्ट स्टोरेज इस डिवाइस में 64GB है. इसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस डिवाइस में एंड्रॉयड नूगा 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है.
Oppo R11 Plus में 6.0 इंच फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन OPPO R11 जैसा ही है.