ओप्पो की नई पेशकश, लॉन्च किया ओप्पो A53
ओप्पो ने चीन के बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है. ओप्पो A53 स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की शानदार डिस्प्ले और गजब का प्रोसेसर दिया गया है.
ओप्पो ने चीन में अपना नया स्मार्टफ़ोन ओप्पो A53 लॉन्च किया है. हालाँकि इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं कहा गया है.
Surveyअगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही बता दें कि स्मार्टफ़ोन कलर ओएस 2.1 पर चलता है जो एंड्राइड 5.1 पर आधारित है. इसमें 5.5-इंच की HD 720×1280 पिक्सेल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले दी गई है अगर इसकी पिक्सेल डेंसिटी की बात करें तो इसमें 267ppi की डेंसिटी दी गई है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में ओक्टा-कोर क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 616 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.5Ghz की स्पीड देता है. स्मार्टफ़ोन में 2GB की रैम भी दी गई है.
फोटोग्राफी के स्मार्टफ़ोन में 13MP का रियर कैमरा CMOS सेंसर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है जबकि स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. स्मार्टफ़ोन में आपको 16GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से एक्सपैंड भी कर सकते हैं लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आप इसे कितना एक्सपैंड कर सकते हैं.
अगर स्मार्टफ़ोन में दिए गए अन्य फीचर्स/कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 4G LTE सपोर्ट के साथ साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, NFC, GPS और USB 2.0 दिया गया है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन में 3075mAh क्षमता की बड़ी बैटरी भी दी गई है.
इससे पहले कंपनी ने अपना A33 स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया था. अगर ओप्पो A33 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो सिमें 5-इंच की QHD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 540×960पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.2GHz क्वाडकोर प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट और 2GB/3GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है.
इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. इसमें 2400mAh की बैटरी दी गई है. 4G LTE तकनीक से लैस ओप्पो A33 में अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS और माइक्रो-USB दिए गए हैं. यह डुअल मैटल फ्रेम से बना है. इस फोन का वजन 146 ग्राम है.
Ashvani Kumar is Tech, Politics, and Sports lover. View Full Profile
