लगभग दो महीने पहले OPPO ने चीन में अपना OPPO K3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब इस मोबाइल फोन को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। इस नए फोन का टीज़र पेज अमेज़न पर देखा गया है जिससे यह साफ़ हो जाता है कि डिवाइस को अमेज़न इंडिया पर लाया जाएगा। OPPO K3 स्मार्टफोन पिछले OPPO K1 की जगह लेगा। हालांकि, नए फोन में कुछ नए फीचर्स और हार्डवेयर मलने वाले हैं।
Oppo K3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। स्मार्टफोन को 2.2GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 GPU के साथ पेयर किया गया है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
डिवाइस में 3,765mAh की बैटरी दी जा है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 6.0 UI पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डॉल्बी एटमोस सपोर्ट, डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, USB-C, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डिवाइस का वज़न 191 ग्राम है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।