Oppo अपने K-series के स्मार्टफोन Oppo K3 को भारत में 19 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में Amazon India पर लिस्ट किया गया था और इससे इस बात का संकेत भी मिला था कि डिवाइस को भारत में लॉन्च करने के बाद अमेज़न पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
Oppo का Oppo K3 स्मार्टफोन पॉप- अप सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। यह एक मिड-रेंज फ़ोन के तौर पर लॉन्च किया जायेगा। Oppo K3 AMOLED display, Game Boost 2.0 और VOOC 3.0 fast charging support के साथ आ सकता है। आपको बता दें कि ओप्पो K3 को मई 2019 में चीनी मार्किट में लॉन्च किया गया था।
आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन को 15,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo ने चीन में स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1599 Yuan (Rs 16,105 लगभग) रखी है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 1899 Yuan की कीमत में खरीदा जा सकता है और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को 2299 Yuan (Rs 23,160 लगभग) की कीमत में लॉन्च किया गया है। Oppo K3 को नेबुला पर्पल, ग्रीन और वाइट कलर्स में उतारा गया है।
चीन में Oppo K3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। स्मार्टफोन को 2.2GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 GPU के साथ पेयर किया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।
फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3,765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 6.0 UI पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डॉल्बी एटमोस सपोर्ट, डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, USB-C, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डिवाइस का वज़न 191 ग्राम है। उम्मीज है कि भारत में भी इन्हीं स्पेक्स के साथ डिवाइस को पेश किया जा सके।