भारत में 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo K14 Lite, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी

HIGHLIGHTS

Oppo K14 Lite स्मार्टफोन को इंडिया में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

Oppo K14 Lite में कंपनी एक 7000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

Oppo K14 Lite को किस प्राइस में लॉन्च किया जाएगा।

किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और सॉलिड ड्यूरेबिलिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए ओप्पो एक नया दांव खेलने वाला है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय K-सीरीज के तहत आने वाले नए स्मार्टफोन OPPO K14 Lite की भारत में आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह नया बजट हैंडसेट भारतीय बाजार में 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने इस डिवाइस को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जो दिनभर भारी इस्तेमाल के दौरान बार-बार चार्जर ढूंढने के झंझट से मुक्ति चाहते हैं और एक टिकाऊ फोन की तलाश में हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसका लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां से से हिंट मिलता है कि इस फोन में क्या मिलने वाला और इसकी सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होने वाली है।

7000mAh की बैटरी से लैस होगा फोन

इस अपकमिंग फोन का सबसे बड़ा और मुख्य आकर्षण इसका पावर बैकअप है। ओप्पो ने पुष्टि की है कि Oppo K14 Lite में 7,000mAh की जम्बो बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बेहद टिकाऊ तकनीक पर तैयार की गई है, जो 6 साल तक की लंबी ड्यूरेबिलिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए सक्षम है। यानी सालों-साल इस्तेमाल के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ तेजी से गिरेगी नहीं, जो बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम साबित हो सकता है।

डिस्प्ले अनुभव कैसा होगा?

डिस्प्ले और मल्टीमीडिया अनुभव के लिए फोन में 120Hz अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया जा रहा है। यह हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन न केवल सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और ऐप नेविगेशन को बेहद स्मूद बनाएगी, बल्कि तेज धूप या आउटडोर में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी को साफ रखने में मदद करेगी। वहीं, फोन को पानी के हल्के छींटों और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है, जो रोजमर्रा के रफ यूसेज में इसे अतिरिक्त मजबूती प्रदान करती है।

अन्य फीचर्स की डिटेल्स

सॉफ्टवेयर और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो OPPO K14 Lite ColorOS 16 पर रन करेगा। यह नया ओएस स्मूद सिस्टम ऑपरेशन्स, बेहतर ऐप मैनेजमेंट और आधुनिक यूजर इंटरफेस फीचर्स के साथ आएगा। आधिकारिक लिस्टिंग से यह भी साफ हो चुका है कि यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जाएगा। फिनिश और लुक्स के मामले में खरीदारों को दो खूबसूरत और प्रीमियम कलर ऑप्शन्स फेदर पर्पल (Feather Purple) और स्टोन ब्राउन (Stone Brown) मिलेंगे। फोन के बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स, चिपसेट और आधिकारिक कीमत से पूरा पर्दा 16 सितंबर को इसके लॉन्च इवेंट में उठने वाला है।

यह भी पढ़ें: गांवों में 5G इंटरनेट आने के बाद कैसे बदली युवाओं की जिंदगी? देखें एक नजर में

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :