Oppo का फोल्डेबल फोन पॉप-अप कैमरा के साथ पेटेंट में आया नज़र

HIGHLIGHTS

Oppo फोल्डेबल फोन रेंडर में आया नज़र

पॉप-अप कैमरा से होगा लैस

इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के इवेंट में हमने कुछ नए फोल्डेबल फोंस को देखा था जिन्हें हुवावे और सैमसंग द्वारा पेश किया गया था। Oppo ने भी खामोशी से फोल्डेबल हैण्डसेट की घोषणा की थी जिसे डिवाइस का प्रोटोटाइप बताया गया था और कम्पनी के वाईस प्रेसिडेंट Brian Shen ने कहा था कि फोल्डेबल स्क्रीन की वजह से यूज़र एक्सपीरियंस में कोई बढ़ा सुधार नहीं मिलेगा। 2018 में कम्पनी ने अपने फोल्डेबल फोन के पेटेंट के लिए अप्लाई किया था और LetsGoDigital की रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी को पेटेंट मिल गया है।

पेटेंट में ओप्पो के फोल्डेबल फोन के रेंडर को देखा जा सकता है। हालांकि, अन्य फोल्डेबल फोंस की तरह डिवाइस में पॉप-अप कैमरा मोड्यूल की ओर इशारा किया गया है। स्क्रीन पर कम बेज़ेल्स मिलने वाले हैं और रेंडर से यह भी संकेत मिलते हैं कि कैमरा को दोनों और फोल्ड किया जा सकता है अनफोल्डेड डिस्प्ले सिनारियो और फॉर्म फैक्टर पर डिपेंडिंग। इसे फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेटअप के लिए उपयोग किया जा सकता है।  

पेटेंट से यह भी खुलासा हुआ है कि डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक मिलने वाला है। हालांकि यह एक पेटेंट है इसलिए इसे पूरी तरह सही नहीं समझा जा सकता है ख़ासकर तब तक जब तक डिवाइस को लाइव तस्वीरों में न देखा जा सके।

बात करें Samsung Galaxy Fold की तो डिवाइस में 4.7 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है जिसे एक्स्पैंड कर के 7.3 इंच स्क्रीन में उपयोग किया जा सकता है। दूसरी ओर बात करें Huawei Mate X की तो यह 6.6 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ आता है जो एक्स्पैंड करने पर 8 इंच डिस्प्ले बन जाती है। Samsung Galaxy Foldable फोन बाहर की ओर फोल्ड होता है। Samsung Galaxy Fold क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह फोन भारत में सैमसंग के एक्सिनोस प्रोसेसर के साथ आएगा। 

लैपटॉप्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :