प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी की नई परिभाषा लेकर आ रहा Oppo Find X9 Ultra, अगले महीने भारत में है लॉन्चिंग

By

भारत में प्रीमियम “Ultra” स्मार्टफोन्स की टक्कर अब और भी दिलचस्प होने वाली है। Vivo पहले ही अपने X300 Ultra और X300 FE को 6 मई को लॉन्च करने की पुष्टि कर चुका है, और अब Oppo ने भी इस रेस में एंट्री ले ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को लॉन्च करेगी। ये दोनों डिवाइसेज़ खास तौर पर प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी पर फोकस करेंगे और Xiaomi 17 Ultra, iPhone 17 Pro और Vivo X300 Ultra जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को टक्कर देंगे।

लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स को चीन जैसे चुनिंदा बाजारों में पेश किया जा चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में आने वाले मॉडल्स में भी लगभग वही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेंगे। आइए दोनों फोन्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Oppo Find X9 Ultra के संभावित स्पेक्स

अगर Oppo Find X9 Ultra की बात करें, तो इसका डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम नजर आता है। फोन के पीछे एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो तुरंत ध्यान खींचता है। इसके साथ Hasselblad ब्रांडिंग भी मौजूद है, जिससे साफ हो जाता है कि कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है।

कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 10x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करता है। इसमें एक अलग कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी शामिल है और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.82 इंच का 2K AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। बैटरी भी काफी बड़ी है—7050 mAh की, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo Find X9s के संभावित स्पेक्स

वहीं Oppo Find X9s की बात करें तो इसका डिजाइन थोड़ा अलग है। इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल, ग्लास बैक और एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm है। कैमरा सेटअप में तीन 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं. मेन, अल्ट्रावाइड और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर काम करता है और इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बैटरी यहां भी काफी बड़ी है. यह भी पढ़ें:7025 mAh की, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Oppo ने अभी भारत में इन फोन्स की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है, जबकि Oppo Find X9 Ultra की कीमत लगभग 1,49,999 रुपये से शुरू होने की संभावना है।

कुल मिलाकर, Oppo के ये दोनों नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करने वाले हैं, खासकर उन यूजर्स के लिए जो शानदार कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में लगातार चला रहे हैं AC? आज के आज ही कर लें ये ज़रूरी काम, वर्ना सेहत को हो सकता है ‘बड़ा नुकसान’

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By