OPPO F17 Pro Diwali Edition भारत में लॉन्च, यहाँ जानिये क्या है कीमत…

HIGHLIGHTS

OPPO की ओर से भारत में OPPO F17 Pro Diwali Edition को लॉन्च कर दिया गया है

इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 23,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है

आपको बता देते हैं कि OPPO F17 Pro के स्टैण्डर्ड मॉडल को अभी पिछले महीने ही OPPO F17 के साथ भारत में एक मिड-रेंज मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था

OPPO की ओर से भारत में OPPO F17 Pro Diwali Edition को लॉन्च कर दिया गया है, इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 23,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह दिवाली एडिशन यानी OPPO F17 Pro का यह स्पेशल एडिशन मिक्स ऑफ़ गोल्ड, ग्रीन और ब्लू कलर्स के अलावा मैट फिनिश टेक्सचर्ड बेक के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से भारत के यूजर्स को एक स्पेशल गिफ्ट बॉक्स भी मिल रहा है, जो मात्र भारत के लोगों को ही OPPO F17 Pro Diwali Edition को खरीदने पर ही आपको मिलने वाला है। इसके अलावा आपको एक 10,000mAh क्षमता वाला पॉवर बैंक और एक कस्टमाइज्ड ग्लिटर बेक कवर भी मिल रहा है, जिसे OPPO की ओर से डिजाईन किया गया है। 

आपको बता देते हैं कि OPPO F17 Pro के स्टैण्डर्ड मॉडल को अभी पिछले महीने ही OPPO F17 के साथ भारत में एक मिड-रेंज मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन को Rs 22,990 की कीमत में सेल किया जा रहा है। इस डिवाइस को Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं, हालाँकि अगर आप OPPO F17 Pro Diwali Edition को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप अमेज़न इंडिया पर जाकर इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस मोबाइल फोन की पहली सेल 23 अक्टूबर को होने वाली है। 

https://twitter.com/oppomobileindia/status/1318090537426022404?ref_src=twsrc%5Etfw

OPPO F17 Pro के फीचर और स्पेसिफ़िकेशन्स

https://twitter.com/oppomobileindia/status/1318528183424090114?ref_src=twsrc%5Etfw

OPPO F17 Pro स्मार्टफोन को 6.43-इंच की एक FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको एक मीडियाटेक हेलिओ P95 चिपसेट भी मिल रहा है, हालाँकि इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फ़ोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कमेरा मिल रहा है, जिसे सपोर्ट करने के लिए फोन में आपको एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा 2MP का एक मोनोक्रोम सेंसर भी इसमें मौजूद है, इसके अलावा 2MP का एक पोर्ट्रेट सेंसर भी आपको मिल रहा है।  

https://twitter.com/oppomobileindia/status/1318786594002759680?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके अलावा फोन में सेल्फी आदि के लिए एक ड्यूल कैमरा मिल रहा है, इसमें आपको एक 16MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी सेल्फी कैमरा के तौर पर मिल रहा है। अगर स्टोरेज आदि की बात करें तो फोन में आपको 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको बैटरी के साथ एक 30W की VOOC Flash Charge 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी भी मिल रही है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :