Oppo A15, Oppo A12 और OPPO Reno 3 Pro की कीमत में भारत में बड़ी कटौती देखी गई है। आपको बता देते है कि इन OPPO फोंस की कीमत में आई कमी कुछ समय के लिए नहीं है, इसके अलावा यह सामने आ रहा है कि यह कीमत में कमी हमेशा के लिए कर दी गई है। आपको बता देते है कि इन ओपो फोंस की कीमत में Rs 2000 तक की कमी देखी गई है। यहाँ आपको बता देते है कि OPPO Reno 3 pro मोबाइल फोन की कीमत इस कीमत में कटौती के दौरान सबसे ज्यादा यानी Rs 2000 की कटौती हुई है। इसके अलावा अगर हम OPPO A15 की कीमत को देखें तो इसकी कीमत में Rs 500 की कटौती हुई है। हालाँकि आपको यह भी बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन के सभी चार मॉडल्स पर यह कीमत में कमी नहीं नजर आई है।
ओपो एफ17 की कीमत अभी तक भारतीय बाजार में Rs 18,990 थी, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की थी, हालाँकि अब आप ओस ओपो मोबाइल फोन को मात्र Rs 18,490 की कीमत में अमेज़न इंडिया पर जाकर खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन की कीमत में Rs 500 की कटौती देखी गई है। इस स्टोरेज और रैम वैरिएंट में ही आपको यह कीमत में कमी नजर आने वाली है।
अगर हम Oppo के ओपो ए15 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल को आप अभी तक Rs 9,490 की कीमत में खरीद सकते थे। हालाँकि अब आप इस ओपो फोन को मात्र 8,990 की कीमत में ही खरीद सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल को भी अब Rs 10,990 के स्थान पर Rs 9,990 की कीमत में खरीद सकते हैं।
OPPO A12 मोबाइल फोन को 3GB रैम और 32GB मॉडल में अभी तक Rs 9,490 की कीमत में ख़रीदा जा सकता था, हालाँकि अब आप इसे Rs 8,990 की कीमत में ही खरीद सकते हैं। आपको बता देते है कि ओपो ए12 के इसी मॉडल में आपको कीमत में हमेशा के लिए कीमत में यह कटौती देखने को मिल रही है, इसका मतलब है कि इसके अन्य मॉडल आपको अभी भी उनकी असल कीमत में ही मिलने वाले हैं।
अब अगर हम सबसे ज्यादा कीमत में कटौती वाले मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि OPPO Reno 3 Pro इस श्रेणी में आता है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल पों के 8GB रैम और 128GB मॉडल को अभी तक Rs 25,990 की कीमत में लिया जा सकता था, हालाँकि अब आप ओस ओपो फोन को मात्र Rs 24,990 की कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि अगर हम 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की चर्चा करते हैं तो आपको बता देते है कि इसकी असल कीमत Rs 29,990 थी, जो अब मात्र Rs 27,990 रह गई है। इसका मतलब है कि ओपो रेनो 3 प्रो के इस मॉडल में Rs 2000 की कटौती हमेशा के लिए हुई है।