OPPO ने अपनी R-सीरीज़ स्मार्टफोंस की सीरीज़ बंद कर दी है हालांकि, कम्पनी ने नई Reno सीरीज़ को पेश कर दिया है। Reno सीरीज़ में Reno, Reno Z, Reno 10x Zoom और OPPO Reno 5G फोंस शामिल हैं। अब कम्पनी ने नए ट्रेडमार्क “Enco” के लिए आवेदन दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कम्पनी की नई लाइन अप हो सकती है।
यूरोपियन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (EUIPO) पर 28 जून 2019 को यह ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फाइल किया गया था। ट्रेडमार्क एप्लीकेशन से अधिक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन रुमर्स की मानें तो स्मार्टफोंस की ये नई सीरीज़ पूरी तरह नई होगी।
पिछले महीने OPPO के VP Brian Shen ने वेबो पर खुलासा किया था कि कम्पनी इस साल की दूसरी छमाही में नई सीरीज़ पेश करेगी। इस सीरीज़ को Enco नाम से पेश किया जा सकता है।
Oppo की लेटेस्ट Reno सीरीज़ की बात करें तो कम्पनी भारत में इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोंस Oppo Reno और Oppo Reno 10X Zoom लॉन्च कर चुकी है। Oppo Reno 10X zoom edition में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.1 प्रतिशत है। डिवाइस के फ्रंट पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को ओशन ग्रीन और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GBऔर 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।
नोट: फीचर्ड इमेज Oppo Reno 10X Zoom की है।