48 मेगापिक्सल के साथ Oppo A9x लॉन्च, ये है कीमत और खासियत

HIGHLIGHTS

Oppo A9 का अपग्रेड वर्ज़न है Oppo A9x

CNY 1,999 की कीमत में चीन में Oppo A9x लॉन्च

21 मई से सेल पर उतरेगा Oppo A9x

ओप्पो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A9x को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह नया डिवाइस यानी Oppo A9x, Oppo A9 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फ़ोन के कैमरा सेक्शन में 48-megapixel rear sensor दिया है। इसके साथ ही चार्जिंग टेकनोलॉजी में भी कंपनी ने काफी सुधार किया है। कंपनी ने Oppo A9x में फास्ट चार्ज VOOC 3.0 टेक्नोलॉजी दिया है जबकि पिछले वर्ज़न में इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था।

वहीँ दोनों ही वर्ज़न्स में एक जैसा यह है कि दोनों यानी Oppo A9x और Oppo A9 में 4,020 mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट पैनल डिज़ाइन के साथ रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और MediaTek Helio P70 octa-core processor से लैस है।

Oppo A9x की ये है कीमत

ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A9x चीन में 1,999 CNY की कीमत में यानी करीब 20,288 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च के बाद Oppo A9x फोन पहली बार सेल के लिए चीन में 21 मई को पेश किया जायेगा। वहीँ भारतीय यूज़र्स के लिए यह लेटेस्ट फ़ोन कब लॉन्च किया जायेगा, इस बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके साथ ही इसकी भारतीय मार्किट में लॉन्च के बाद कीमत क्या होगी, इसका भी पता नहीं चल पाया है। ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- Meteorite Black और Ice Jade White में खरीदा सकता है।

Oppo A9x की ये है खासियत

Oppo A9x की खासियत की बात करें तो कंपनी ने कैमरा सेगमेंट में इसे खास बनाया है। साथ ही फास्ट चार्जिंग भी इसमें शामिल है। इसके अलावा Oppo A9x स्मार्टफोन के बाकी सभी फीचर आपको Oppo A9 की तरह ही है। Oppo A9x स्मार्टफोन में Helio P70 SoC का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 6GB रैम/128GB स्टोरेज दी गयी है। डिस्प्ले में आपको 6.53-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलती है।

अब अगर डिवाइस के ऑप्टिक्स पर आएं तो इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन में A9x की तरह ही ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48-megapixel 6P lens f/1.7 aperture के साथ और 5-megapixel sensor शामिल है। डिवाइस में आपको GameBoost 2.0 के साथ रियसर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

ओप्पो का यह नया स्मार्टफोन Android Pie पर बेस्ड ColorOS 6 पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें आपको Portrait Mode और Colourful Mode फीचर भी मिलता है। Oppo A9x 4,020mAh बैटरी के साथ VOOC 3.0 fast charging support के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में आपको 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth v4.2, GPS मिलता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

 

 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :