हम आपको कई बार बता चुके हैं कि अगर आपको Cooler से ही जबरदस्त कूलिंग चाहिए तो उसके टैंक में बर्फ डाल दें और इसके बाद इसमें कुछ चम्मच नमक भी डाल दें। ऐसा करके आप कूलर से शिमला वाली कूलिंग के ले सकते हैं, लेकिन ये जुगाड़ कुछ समय के लिए ही प्रभावी होता है, 2-3 घंटे के बाद यह Cooler जुगाड़ काम करना ही बंद कर देता है। इसके बाद आपको कमरे को अगर फिर से ठंडा करना है तो आपको फिर से बर्फ लानी पड़ती है, इसके बाद फिर से नमक डालना होता है और या सिलसिला चलता रहता है। इसके अलावा हमने आपको Peltier Module वाला आइडिया भी दिया था, लेकिन उसमें भी Heat Sink और Fan का अलग से झंझट है। हालांकि, इसके अलावा भी एक ऐसा जुगाड़ है, जो सस्ता होने के साथ साथ बेहद ही असरदार भी है। इस जुगाड़ के लिए आपको एक छोटा Aquarium Pump और थोड़ी सी Copper Pipe चाहिए होती है। अगर आपके घर में Aquarium है या पास की दुकान पर यह Pump मिल जाए तो आज रात से ही कमरे में ऐसी ठंडक होगी कि चादर ओढ़नी पड़ जाएगी।
Cooler की कूलिंग पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि टंकी का पानी कितना ठंडा है। पानी जितना ठंडा होगा उतनी ज्यादा ठंडी हवा आपको मिलने वाली है। अब बर्फ डालने पर पानी तो ठंडा होता है लेकिन बर्फ पिघलती रहती है और पानी धीरे धीरे गर्म होता जाता है। हालांकि, नमक मिलाने के बाद यह कुछ समय के लिए ठंडा ही रहता है।
जिस जुगाड़ के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं, उसमें काम अलग तरीके से होता है। Copper Pipe को Spiral यानि Coil की Shape में मोड़कर Cooler की टंकी में डुबोया जाता है। इस Pipe के एक सिरे को Aquarium Pump से जोड़ा जाता है और दूसरा सिरा एक अलग Bucket में रखे बर्फ के पानी में डुबोया जाता है। Aquarium Pump लगातार उस ठंडे पानी को Copper Coil के अंदर से Circulate कराता रहता है।
Copper एक ऐसी धातु है जो ठंडक को बेहद तेजी से Transfer करती है। यही वजह है कि AC में भी Copper Coil होती है। जब ठंडा पानी Copper Coil के अंदर से बहता है तो Coil ठंडी हो जाती है और टंकी का सारा पानी उस Coil के संपर्क में आकर ठंडा होता रहता है। बर्फ सीधे टंकी में नहीं है तो पिघलकर पानी को गंदा भी नहीं करती। और Pump लगातार चलता रहता है तो ठंडक भी लगातार मिलती रहती है।
सामान की लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं है, आपको कुछ चीजें चाहिए जो आपको बड़ी ही आसानी से आपके आसपास की दुकानों पर ही मिल जाने वाली हैं।
पहला काम है कॉपर कॉइल को कॉइल की शेप में मोड़ना। इसे हाथ से धीरे धीरे Spiral Shape में मोड़ लीजिए। कोशिश कीजिए कि Coil इतनी बड़ी हो कि Cooler की टंकी में आराम से डूब सके। अगर Pipe मोड़ते वक्त कोई Dent आ जाए तो उसे ठीक कर लीजिए ताकि पानी का flow block न हो। इसके बाद Coil के दोनों सिरों को Silicon Tube से जोड़ना। एक सिरे पर Aquarium Pump लगाइए और दूसरा सिरा एक खाली बाल्टी में जाएगा जहाँ से पानी वापस निकलेगा।
अब आपको एक बड़े container में बर्फ और पानी का मिक्स तैयार करना है। अगर इस पानी में थोड़ा नमक भी मिला दें तो पानी और ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा। अब Aquarium Pump को उस ठंडे पानी वाले Container में डुबोइए। Pump वहाँ से ठंडा पानी खींचेगा उसे Copper Coil के अंदर से गुजारेगा और Coil Cooler की टंकी को ठंडा करती रहेगी। Cooler चालू कीजिए और 10 मिनट में फर्क खुद महसूस कर लीजिए।
Aquarium Pump बेहद कम बिजली खाता है। एक छोटा Pump 5 से 8 watt बिजली लेता है। यानि पूरे दिन चलाएं तो भी बिजली का खर्च नाममात्र का होगा। Cooler की Normal Consumption पर इस Pump का कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
भारत में जुगाड़ की परंपरा बहुत पुरानी है और जब कोई 500 से कम में वो काम कर दे जो हजारों रुपये का डिवाइस करता है तो उससे ज्यादा बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। Aquarium Pump और Copper Coil का यह Combination उन सभी लोगों के लिए है जो इस गर्मी में बिना AC के भी ऐसी ठंडक चाहते हैं जो AC वाले भी शायद न कर पाएं। एक बार बना लीजिए और इस गर्मी को मात दीजिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Maharaj Ji ने बताया Cooler को AC कैसे बनाएं..सबको मिल गया 400 साल पुराना नुस्खा!