अगर आप भी अपने घर के लिए इस IPL और FIFA सीजन को देखने के लिए एक नया और सस्ता स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं और ऑनलाइन मिल रहे ऑप्शंस में से एक को नहीं चुन पा रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. एक टाइट बजट में एक अच्छा स्मार्ट TV मिलना काफी मुश्किल तो है. कभी एक बढ़िया फीचर्स वाला स्मार्ट TV देखने को मिलता है तो उसका प्राइस ज्यादा होता है और जिसका प्राइस अच्छा मिलता है तो मन में यह चाह होती है की थोड़े और कम दाम में एक TV मिल जाए. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हेती है तो यहां है एक ऐसे स्मार्ट TV की डील जो करीब 45,000 रुपये के स्मार्ट TV को भारी डिस्काउंट के साथ 20,000 रुपये से भी नीचे दाम पर ले आती है.
यह दमदार डील ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर VW की Nano Sync Series के स्मार्ट TV पर मिल रही है. यह स्मार्ट TV असल में 43,999 रुपये का है लेकिन अभी इस पर मिल रही 62 प्रतिशत की भारी छूट के साथ यह स्मार्ट TV केवल 16,699 रुपये के दाम पर आ रहा है.
इस बढ़िया डिस्काउंट के अलावा अगर आप इस स्मार्ट TV को HSBC के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं और 6 महीने से ज्यादा की EMI लेते हैं तो आपको इस स्मार्ट TV पर 3000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. लेकिन यह जानना जरूरी है की बाकी डील्स की तरह इस डील पर कोई एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं है. अगर आप इस पर मिलने वाले EMI डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को 13,699 रुपये के दाम पर खरीद सकते हैं.
लेकिन अगर आपके पास HSBC का क्रेडिट कार्ड नहीं है या ऐसा है की आप EMI नहीं लेना चाहते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ खरीद सकते हैं. इस कार्ड के इस्तेमाल करने पर प्राइम मेंबर्स को 5% की और छूट मिलती है और आम ग्राहकों को 3% तक का डिस्काउंट मिलता है.
इस 43 इंच के स्मार्ट TV में Jio TeleOS का सपोर्ट मिलता है जो 400 से भी ज्यादा फ्री लाइव TV चैनल्स के साथ आता है. इस स्मार्ट TV में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, जिओ हॉटस्टार, ज़ी 5 और जिओ सिनेमा जैसी ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है. इस स्मार्ट TV में स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए स्पोर्ट्स मोड मिलता है और इसके साथ ही इसमें 40W के सराउंड साउंड स्पीकर्स Dolby Digital और Dolby Audio के सपोर्ट के साथ मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: 11 हज़ार रुपये से भी सस्ता मिल रहा 40-इंच का QLED Smart TV, इस जगह धड़ल्ले से खरीद रहे लोग
By: Ananya Sharma (Intern)