Oppo की ओर से ज्यादा शोर शराबा न करते हुए भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A9 लॉन्च कर दिया है, इस मोबाइल फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 4020mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है. यह कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया एक मिड-रेंज मोबाइल फोन है. इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन को हेलिओ P70 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है.
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को यानी Oppo A9 स्मार्टफोन को Rs 15,490 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह एक ही सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, यह वैरिएंट 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला है. आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फ़ोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजारों से खरीद सकते हैं. इस डिवाइस की सेल 20 जुलाई से शुरू होने वाली है. यह मोबाइल फोन आपको मार्बल ग्रीन और फ्लोराइट पर्पल ग्रेडिएंट कलर्स में पेश किया गया है.
Oppo A9 मोबाइल फोन को कई रंगों में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप इसे एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ ले सकते हैं, यह एक LCD वाटरड्राप नौच है. इसके अलावा इसमें आपको एक गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
इस मोबाइल फोन को शक्ति प्रदान करने के लिए इसमें आपको मीडियाटेक Helio P70 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा इसे एक ही सिंगल रैम और स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, इसे आप 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ खरीद सकते हैं. यह मोबाइल फोन एक 4020mAh क्षमता की बैटरी से लैस है, और इसे एंड्राइड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया है.
अब अंत में अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, इसका मतलब है कि इसमें आपको एक 16MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, और इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है. हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है.