स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत ड्यूरेबिलिटी चाहने वाले यूज़र्स के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) एक नए स्मार्टफोन को लेकर आई है। अभी हाल ही में 10,000mAh बैटरी वाले Oppo A7 Pro Max के लॉन्च के बाद कंपनी ने अब इसी सीरीज में अपने नए और बेहद स्लीक मॉडल Oppo A7 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है जो बिना किसी भारी-भरकम या ईंट जैसे फोन से की दिनों के बैटरी बैकअप की चाह रखते हैं। इसमें 8,000mAh की जम्बो बैटरी मिलती है, इसके बाद भी फोन एक पतली यानि मात्र 8.8mm बॉडी से लैस है। इसमें इंडस्ट्री की सबसे मजबूत IP69K रेटिंग, मीडियाटेक का नया Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और Android 16 का सपोर्ट मिलता है, जो ColorOS 16 स्किन से भी लैस है।
Oppo A7 Pro को चीनी बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है, यहाँ नीचे आप इनकी कीमतें देख सकते हैं।
| वेरिएंट | चीन में आधिकारिक कीमत (Yuan) | भारतीय मुद्रा में संभावित कीमत |
| 6GB RAM + 256GB Storage | CNY 2,199 | लगभग 31,000 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB Storage | CNY 2,499 | लगभग 35,000 रुपये |
फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी आधिकारिक सेल चीन में 11 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसे तीन अनोखे कलर में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने Desert Brown (डेजर्ट ब्राउन), Every Step Blossoms (पिंक/ब्लॉसम) और Riding the Waves (ब्लू) कलोर में पेश किया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर यह मॉडल नंबर CPH2931 के साथ देखा गया है, जिसे भारत में आगामी Oppo F35 के नाम से रीब्रांड करके पेश किया जा सकता है।
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका वजन केवल 205 ग्राम और मोटाई सिर्फ 8.8mm ही है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2,000 फुल चार्ज साइकिल के बाद भी 80% से ज्यादा हेल्थ बनाए रखेगी। इसे बेहद तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा फोन में IP69K रेटिंग भी मिलती है। इसके लावा फोन में IP68 और IP66 रेटिंग भी मिलती है, यह रेटिंग फोन को न केवल पानी में पूरी तरह डूबने से सुरक्षित रखती हैं, बल्कि गर्म पानी के तेज प्रेशर वाले जेट्स (High-Pressure Water Jets) और भाप को भी आसानी से झेल सकती हैं।
फोन में एक 6.57-इंच का Full HD+ (2,372 x 1,080 पिक्सल) फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके अलावा बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड (कैप्सूल) कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ आईआर (IR) ब्लास्टर को भी खूबसूरती से इंटीग्रेट किया गया है।
फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.4GHz पीक स्पीड) मिलता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। गेमिंग या लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इतना ही नहीं, फोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर काम करता है, जिसमें AI फ्रॉड प्रोटेक्शन, डीपफेक/फेस-स्वैप डिटेक्शन और स्कैम कॉल वार्निंग्स जैसे स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं।
फोन के रियर में f/1.9 अपर्चर, 25mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस (AF) से लैस 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन में सेंटर पंच-होल के भीतर 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, मल्टीफंक्शनल NFC (कांटेक्टलेस पेमेंट्स के लिए), 300% सुपर-वॉल्यूम मोड और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल करने के लिए IR ब्लास्टर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo T5 Pro vs Realme P4 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना