स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में हाल ही में कटौती की है। ये स्मार्टफोन्स OPPO A-SERIES के तहत आते हैं। आपको बता दें कि ओप्पो कंपनी ने Oppo A1k स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत में 500 रुपये की कटौती की है। इसके साथ ही Oppo A5s के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है।
इस बात की कन्फर्मेशन रिपोर्ट ओप्पो ने गैजेट्स 360 को दी है। अब अगर बात नई कीमत की करें तो कंपनी के मुताबिक, Oppo A1k के 2 जीबी मॉडल को अब आप 7,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इससे पहले इसकी कीमत 8,490 रुपये थी। वहीँ Oppo A5s के 2 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत जहां 9,990 रुपये
थी वहीँ अब इस इसकी कीमत 8,990 रुपये है। इसके 3 जीबी रैम वैरिएंट को आप 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं जहां इसकी पहले कीमत 10,990 रुपये थी। अगर आप भी नई कीमत में इन फ़ोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon पर इसे खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ही फ़ोन्स को नई कीमत के साथ Amazon India पर लिस्ट किया जा चुका है। इससे पहले Oppo F11 Pro के 64 जीबी वैरिएंट और Oppo A5 के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत में भी कंपनी कटौती कर चुकी है।
मोबाइल फोन में आपको एक 6.1-इंच की HD+ वाटरड्राप नौच डिस्प्ले मिल रही है, जो 87।43% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आई है। फोन में आपको मीडियाटेक helio P22 प्रोसेसर मिल रहा है। यह मोबाइल फोन एंड्राइड पाई पर चलता है, साथ ही इसे कलरOS 6.0 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको एक 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल रहा है। साथ ही इसमें आपको एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी इसमें मिल रहा है। इसके अलावा फोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। आपको एक 2GB की रैम के अलावा 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है, इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
Oppo A5s 6.2-इंच डिस्प्ले और 720 x 1520 पिक्सल्स रेसोल्यूशन के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 (एमटी6765) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 4 जीबी। फोटो और वीडियो के लिए Oppo A5s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल का। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर Oppo A5s के दो वेरिएंट होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,230 एमएएच की है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।