ओप्पो अपने स्मार्टफोन लाइनअप को दो नए मॉडल, ओप्पो A53 और ओप्पो A73 5G के साथ विस्तारित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जबकि ओप्पो A53s अमेज़न जर्मनी पर सामने आया है, वहीँ ट्विटर पर ओप्पो A73 5G के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक हो गए हैं। Oppo A53s, Oppo A53 2020 से काफी मिलता-जुलता है जिसे अगस्त महीने में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था और इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर, ओप्पो A73 5G, ओप्पो A73 का 5G वेरिएंट प्रतीत होता है, जिसे पिछले हफ्ते ओप्पो एफ 17 के रीब्रांडेड मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया था।
अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट ने ओप्पो A53s को EUR 189 (लगभग 16,400 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट किया है। यह फोन 13 अक्टूबर को यानी आज देश में लॉन्च किया जाना है और यह वर्तमान में इलेक्ट्रिक ब्लैक और फैंसी ब्लू रंग ऑप्शन में ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। दूसरी ओर, ओप्पो A73 5G कीमत, यूरो 299 (लगभग 25,900 रुपये) से शुरू होगी, जैसा कि टिपस्टर सुधांशु ने ट्वीट किया था। फोन को ब्लैक और नियॉन रंगों में उपलब्ध बताया गया है।
ओप्पो A53s की कीमत आती की बात करें तो इसके बारे में अमेज़न की लिस्टिंग से कुछ जानकारी मिलती है साथ-साथ, अमेज़ॅन लिस्टिंग इसके स्पेक्स की भी कुछ जानकारी दे रही है। लिस्टिंग में नए फोन के कुछ रेंडर भी शामिल हैं जो अगस्त में भारत में लॉन्च किए गए ओप्पो A53 2020 के साथ मेल खाते हैं। स्पेसिफिकेशंस के लिहाज से, ओप्पो A53 में 6.5-इंच का 90Hz डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा, ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 SoC पर काम करता है।
OPPO A73 को लेदर टेक्स्चर दिया गया गया है और इसका मेजरमेंट 159.8 x 72.9 x 7.45mm और वज़न 163 ग्राम है। डिवाइस को वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले दी गई है जो 6.44 इंच की डिस्प्ले है। यह AMOLED स्क्रीन दी गई है जो फुल HD+ डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 60Hz से 180Hz तक है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर और गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
OPPO A73 में Sony IMX471 का 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में स्क्वायर शेप का कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल के मोनो लेंस का पेयर दिया गया गया है।
फोन स्नैपड्रैगन 662 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है और इसे 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा फोन में 128GB UFS 2.0 स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। ओप्पो के नए फोन में 4,015mAh की बैटरी मिल रही है जो VOOC 4.0 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। OPPO A73 एंडरोइड 10 OS पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। कनैक्टिविटी की बात करें तो यह ड्यूल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लुटूथ 5.0, GPS, USB-C और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन नेवी ब्लू और क्लैसिक सिल्वर रंगों में आता है।
Note: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!