लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus RT फोन की कीमत, इंडिया में होगा क्या प्राइस? देखें

Highlights

OnePlus RT Mobile दिसंबर के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। पता चला है कि यह हैंडसेट 16 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है।

OnePlus RT फोन के 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग 39,999 रुपये हो सकती है।

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus RT Mobile Phone दिसंबर के मध्य में भारतीय टेक मार्केट में लॉन्च हो सकता है। पता चला है कि यह हैंडसेट 16 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है। जबकि यह ज्ञात है कि इस फोन के स्पेक्स क्या हो सकते हैं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि भारत में इस मॉडल की कीमत कितनी होगी। हालांकि, कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स ने इस वनप्लस आरटी फोन की संभावित कीमत का खुलासा किया गया है। यह भी ज्ञात है कि वनप्लस ब्रांड के Buds Z2 ऑडियो डिवाइस को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि चीन में लॉन्च हुआ OnePlus 9RT स्मार्टफोन भारतीय बाजार में OnePlus RT के नाम से दिखाई देने वाला है। इस मोबाइल को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक 8GB रैम + 128GB इंटरनल और दूसरा 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

क्या हो सकती है इंडिया में कीमत (पुराना लीक)

भारत में OnePlus RT मॉडल की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, इस डिवाइस की संभावित कीमत को लेकर ऑनलाइन कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इससे पहले, कई ऑनलाइन रिपोर्टों ने सुझाव दिया था कि वनप्लस आरटी डिवाइस की कीमत भारत में 40,000 रुपये से 44,000 रुपये के बीच हो सकती है।

भारत में क्या होगी OnePlus RT की कीमत (नया लीक)

हालाँकि, लेटेस्ट लीक से पता चला है कि OnePlus RT फोन के 8GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग 39,999 रुपये हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मॉडल की कीमत 37,999 रुपये के आसपास होगी। OnePlus RT डिवाइस के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय टेक मार्केट में 34,999 रुपये हो सकती है।

चीन में लॉन्च के समय, OnePlus 9RT स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय रुपयों में 38,800 रुपये (CNY 3,299) थी। इस डिवाइस के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत भारतीय रुपयों में 41,100 रुपये (CNY 3,499) थी।

वनप्लस 9RT स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9RT स्मार्टफोन की तरह ही OnePlus RT भी फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स होने जा रहा है।

OnePlus 9RT फोन में 6.6 इंच का FHD+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करेगा। इस मॉडल में कैमरा स्पेक्स के रूप में 50MP + 16MP + 2MP का बैक कैमरा सेटअप है। हालांकि फोन में एक 16MP कैमरा सेल्फ़ी कैमरा के तौर पर नजर आ सकता है। यह डिवाइस 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। 

वैसे चीन में लॉन्च हुआ OnePlus 9RT स्मार्टफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है, जो हैं-

  • 8GB रैम + 128GB इंटरनल।
  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज।
  • 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile