OnePlus Nord यूजर्स को जल्द ही एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित OxygenOS 12 अपडेट का स्टेबल वर्जन मिलना शुरू हो जाएगा। वनप्लस ने पहले कुछ समय पहला इसका बीटा वर्जन जारी किया था। स्टेबल वर्जन यूजर्स को OTA (ओवर द एयर) प्राप्त होगा।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
नया अपडेट नए फीचर्स के साथ आया है जिसमें डार्क मोड, वनप्लस शेल्फ और ओवरहौल्ड डिज़ाइन शामिल है। अपडेट उन यूजर्स को मिलेगा जो एंडरोइड 11 पर हैं और जो बीटा वर्जन ट्राई कर रहे हैं।
भारत में रोलआउट प्रोसेस पर काम चल रहा है और वनप्लस ने यूरोपीय यूनियन को अपडेट के लिए अतिरिक्त वेलिडेशन स्टेप्स के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, OnePlus के मुताबिक, अपडेट को जल्द ही यूरोपीय बाज़ार में पेश कर दिया जाएगा।
OnePlus ने अपने कम्यूनिटी न्यूज़ फोरम के ज़रिए ये खबर साझा की है। साथ ही यह भी गौर दिया गया है कि कुछ समस्याओं को आने वाले अपडेट के ज़रिए फिक्स किया जाएगा। OnePlus ढेरों मिड-रेंज नोर्ड डिवाइसेज़ पेश कर रहा है लेकिन अच्छी बात यह है कि असली Nord को भी OS व सिक्योरिटी अपडेट के रूप में बहुत कुछ नया मिलने वाला है।
ONEPLUS NORD OXYGENOS 12: कैसे अपडेट करें
OnePlus Nord यूजर्स को मिलने वाला स्टेबल अपडेट 4GB का है और यह अप्रैल 2022 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। यूजर्स को अपडेट सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के लिए देखना होगा कि उनके फोन में इतना स्पेस है भी या नहीं। अपडेट के दौरान फोन में 30 प्रतिशत से अधिक चार्जिंग होनी चाहिए।
अपडेट इन्स्टाल करने के लिए अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाना होगा और सिस्टम अपडेट ढूंढना होगा। आपका फोन खुद ही नए अपडेट तलाशेगा। आप मैनुअल सर्च से भी अपडेट ढूंढ सकते हैं। इसके बाद आप डिवाइस को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि अगर उस समय अपडेट नहीं मिलता है तो बाद में दोबारा चेक कर सकते हैं क्योंकि अपडेट को फैज मैनर में जारी किया जा रहा है।