OnePlus Nord सीरीज़ के अंदर तीन स्मार्टफोंस लॉन्च करने के बाद कंपनी 2021 की पहली तिमाही में नया OnePlus Nord SE लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। OnePlus Nord इस साल लॉन्च हुए लोकप्रिय स्मार्टफोंस में से एक है जिसे भारत में Rs 30,000 की श्रेणी में पेश किया गया था। Nord N10 5G और Nord N100 को अभी भारत में पेश नहीं किया गया है। आगामी OnePlus Nord SE भारतीय और यूरोपीय बाज़ारों को नज़र में रख कर तैयार किया जाएगा। फोन में 65W की फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलेगी जो हम हाल ही में आए OnePlus 8T में भी देख चुके हैं। अभी नोर्ड SE लॉन्च किए जाने में समय है लेकिन Android Central के हवाले से फोन के कुछ खास स्पेक्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord SE को OnePlus Nord जैसी AMOLED स्क्रीन और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ उतारा जाएगा। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जो हम वनप्लस 8T में देख चुके हैं। OnePlus 8 Pro भी केवल 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। Nord SE को भी बजट या मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है।
Nord SE में 4500mAh की बैटरी मिलेगी जैसा हम OnePlus 8T में देख चुके हैं। फोन में हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी जाएगी। अभी तक कैमरा या प्रॉसेसर से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 9 को भी मार्च 2021 में लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो OnePlus 9 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा और यह AMOLED स्क्रीन के साथ आएगी जिसके सेंटर में नौच मौजूद होगा। पैनल को 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट दी जाएगी। इसके अलावा, यह 40W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 65W वायर्ड चार्जिंग के साथ बाज़ार में आएगा।