OnePlus Nord CE 5G के लॉन्च में अब मात्र 2 ही दिन का समय बाकी बचा है। हालाँकि आपको बता देते है कि OnePlus Nord CE 5G के प्राइस और इसपर मिलने वाले ऑफर की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus की ओर से आने वाले इस आगामी फोन यानी OnePlus Nord CE 5G की कीमत Rs 22,999 होने वाली है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह जानकारी एक लीक से मिल रही है।
हमने कुछ समय पहले ऐसा भी सुना था कि OnePlus के इस आगामी फोन को यानी OnePlus Nord CE 5G को एक बजट मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा था कि इस मोबाइल फोन को जल्द ही इंडिया में और अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आया था कि पिछले साल आये Nord डिवाइस के मुकाबले इस साल एक अफोर्डेबल मोबाइल फोन को लाया जाने वाला है। हालाँकि नई जो रिपोर्ट या जानकारी सामने आ रही थी, वह अब सच होती दिख रही है। असल में 2020 में आये नोर्ड फोन को Rs 24,999 में लाया गया था।
हालाँकि OnePlus की ओर से इस आगामी फोन के स्पेक्स के बारे में इस महीने की शुरुआत से ही जानकारी आना शुरू हो गया था। हालाँकि प्राइस के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं थी। लेकिन अब इसे लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। आपको बता देते है कि ट्विटर पर टिपस्टर इशान अग्रवाल की ओर से एक ट्विट में इसके बारे में जानकारी सामने आई है।
https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1401769453096902656?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि यहाँ मात्र प्राइस की जानकारी ही नहीं मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते है कि सेल में मिलने वाले ऑफर के बारे में भी जानकारी सामने आई है। आपको बता देते है कि अगर हम इस टिपस्टर के ट्विट पर विश्वास करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन पर आपको HDFC Bank की ओर से अतिरिक्त Rs 1000 का ऑफ मिलने वाला है।
OnePlus अपनी नोर्ड सीरीज़ के Nord CE 5G स्मार्टफोन को 10 जून को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन के डिज़ाइन को टीज़ किया है जिससे इसके स्लीक और स्ट्रीमलाइन डिज़ाइन का पता चला है। इसके अलावा, अमेज़न क्विज़ से भी यह पता चला है कि Nord CE 5G को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा और यह फोन चारकोल इंक कलर में आएगा।
OnePlus Nord CE 5G को पंच-होल कट-आउट दिया गया है जो स्लिम बेज़ेल्स के साथ आया है और बायोमेट्रिक डाटा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। डिवाइस के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन को चारकोल इंक कलर में पेश किया जाएगा।
OnePlus Nord CE 5G को ट्रिपल कैमरा के साथ लाया जाएगा जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा और दो अन्य लेंस मिलेंगे। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
OnePlus Nord CE 5G को स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित ऑक्सिजन OS 11 पर काम करगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन को Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.1, GPS, NFC, 5G, हैडफोन जैक और टाइप-C पोर्ट दिया गया है।